सोशल मीडिया पर दिखने वाली लग्जरी लाइफस्टाइल…फॉरेन टूर…और BMW जैसी महंगी कार। पहली नजर में सब कुछ एक सफल इंफ्लुएंसर की कहानी लगती है। लेकिन रायपुर पुलिस की कार्रवाई में जो तस्वीर सामने आई, वो इससे बिल्कुल उलट है। ऑनलाइन सट्टा गिरोह का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी जो खुद को सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के तौर पर प्रोजेक्ट करता था। दरअसल एक मल्टी-स्टेट सट्टा सिंडिकेट चला रहा था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क की जड़ें सिर्फ रायपुर तक सीमित नहीं थीं, बल्कि मुंबई, गोवा और देश के कई हिस्सों में फैली हुई थीं। सबसे चौंकाने वाला पहलू…
Author: admin
बिलासपुर जिले में अवैध बोर खनन और रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। तुरकाडीह गांव में अवैध बोर मशीन जब्त की गई, वहीं निरतु घाट पर 70 ट्रैक्टर अवैध रेत, एक एक्सीवेटर, तीन हाइवा और तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किए गए। तुरकाडीह में अवैध बोर खनन की सूचना पर सकरी तहसीलदार, थाना प्रभारी, हल्का पटवारी और कोनी थाना की संयुक्त टीम ने जांच की। जांच में पाया गया कि बोर खनन के लिए वैध अनुमति नहीं ली गई थी। कलेक्टर के 6 अप्रैल को जारी बोर खनन पर प्रतिबंध के आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर…
कोंडागांव के जनपद पंचायत बड़े राजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत छिंदली में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया गया।प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 25 हितग्राहियों को उनके नए मकानों की प्रतीकात्मक चाबियां सौंपी गईं। छिंदली पंचायत प्रधानमंत्री आवास योजना में 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाली जिले की पहली पंचायत बन गई है, जो क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को मकान की चाबी वितरण मुख्य आकर्षण रहा, जिससे योजना के सफल क्रियान्वयन की झलक देखने को मिली।…
छत्तीसगढ़ के धमतरी में राष्ट्रीय अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह का आगाज हो गया है। इस अवसर पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। यह सप्ताह 20 अप्रैल तक मनाया जाएगा। कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के पीछे नगर सेना के महिला और पुरुष जवान मोटरसाइकिल पर सवार नजर आए। सायरन बजाते हुए यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और लोगों को सतर्क रहने का संदेश दिया। शहर के…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) फेस-4 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में कुल 774 सड़कों का शिलान्यास किया। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में भी 58 सड़कों के निर्माण कार्यों की शुरुआत हुई। यह कार्यक्रम.मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य लक्ष्य दूरस्थ बसाहटों को बारहमासी सड़कों से जोड़ना है, जिससे राज्य में विकास को नई गति मिलेगी।जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज ने बताया कि जिले में स्वीकृत 58…
सरगुजा DEO दिनेश कुमार झा ने अंबिकापुर के कार्मेल कान्वेंट स्कूल, ओरिएंटल पब्लिक स्कूल और न्यू डीपीएस स्कूल सरगवां को नोटिस जारी कर मनमानी फीस बढ़ोत्तरी, निजी प्रकाशकों की किताबें चलाने की मोनोपली सहित नियमों के उलंघन पर जवाब मांगा है। इन संस्थाओं में हजारों की संख्या में बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल संचालकों को दो दिनों में नोटिस का जवाब देने का निर्देश दिया गया है, अन्यथा भारी जुर्माने की चेतावनी दी गई है। अंबिकापुर में बड़े निजी स्कूलों की मनमानी की शिकायतों के बाद स्कूलों की DEO द्वारा जांच कराई जा रही है। जांच टीम द्वारा स्कूलों की जांच…
महासमुंद जिले में मानव तस्करी का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने एक महिला को बंधक बनाकर जबरन काम कराने के आरोप में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। महिला को अधिक कमाई का लालच देकर उत्तर प्रदेश ले जाया गया था, जहां उससे महीनों तक बंधुआ मजदूरी कराई गई। बागबाहरा थाना क्षेत्र की निवासी 20 साल की कामिनी नाग ने 16 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि ग्राम देवरी के भट्ठा संचालक शांता राम साहू और तोरण प्रजापति ने उसे 35,000 रुपए एडवांस और अधिक कमाई का झांसा दिया था। उन्होंने उसे उत्तर प्रदेश के…
सूरजपुर जिले के देवनगर अटल चौक पर रामानुजनगर SDM की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में SDM को मामूली चोटें आईं, जबकि ड्राइवर और एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल सूरजपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, रामानुजनगर SDM अपनी गाड़ी से रामानुजनगर से सूरजपुर जा रहे थे। देवनगर अटल चौक के पास एक शराबी बाइक सवार को बचाने के प्रयास में उनकी बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी। ड्राइवर और आरक्षक गंभीर घायल दुर्घटना में SDM को हल्की चोटें आईं, लेकिन गाड़ी चला रहे…
भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर राजधानी में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा शनिवार और रविवार को भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कहीं भजन-संगीत की संध्या सज रही है तो कहीं शोभायात्रा और महाप्रसाद वितरण की तैयारियां हैं। डंगनिया स्थित परशुराम मंदिर से लेकर शांति नगर, राठौर चौक और डीडी नगरcगोल चौक तक अलग-अलग स्थानों पर होने वाले इन आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के तहत डंगनिया स्थित भगवान परशुराम मंदिर में आयोजित दसवें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आज शनिवार को भजन-संगीत की रंगारंग संध्या होगी।…
भास्कर न्यूज | मनेंद्रगढ़ सेंट पैट्रिक्स एकेडमी के छात्रों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। सीबीएसई (ऑल इंडिया सेकेंडरी स्कूल एग्जामिनेशन -मुख्य) में विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का उत्कृष्ट परिणाम देखने को मिला। विद्यालय से इस वर्ष कुल 52 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 45 छात्र सफल घोषित हुए। कई विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत के करीब अंक अर्जित कर विद्यालय के उच्च शैक्षणिक स्तर को प्रमाणित किया। संस्था की छात्रा यशिका उपाध्याय ने सोशल साइंस व इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर…