Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में अवैध बोर खनन पर कार्रवाई:अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, 70 ट्रैक्टर अवैध रेत, एक्सीवेटर, हाइवा जब्त
Breaking News

बिलासपुर में अवैध बोर खनन पर कार्रवाई:अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, 70 ट्रैक्टर अवैध रेत, एक्सीवेटर, हाइवा जब्त

By adminApril 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
f5bc76c9 586a 4b26 9493 d23f94beab44 1776502443494
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



f5bc76c9 586a 4b26 9493 d23f94beab44 1776502443494
बिलासपुर जिले में अवैध बोर खनन और रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। तुरकाडीह गांव में अवैध बोर मशीन जब्त की गई, वहीं निरतु घाट पर 70 ट्रैक्टर अवैध रेत, एक एक्सीवेटर, तीन हाइवा और तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किए गए। तुरकाडीह में अवैध बोर खनन की सूचना पर सकरी तहसीलदार, थाना प्रभारी, हल्का पटवारी और कोनी थाना की संयुक्त टीम ने जांच की। जांच में पाया गया कि बोर खनन के लिए वैध अनुमति नहीं ली गई थी। कलेक्टर के 6 अप्रैल को जारी बोर खनन पर प्रतिबंध के आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर बोर मशीन को जब्त कर कोनी थाना को सौंपा गया। कलेक्टर ने 6 अप्रैल से बोर खनन पर प्रतिबंध लगाया कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिले में गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए 6 अप्रैल से बोर खनन पर प्रतिबंध लगाया है। प्रशासन इस प्रतिबंध का सख्ती से पालन सुनिश्चित करा रहा है और अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रख रहा है। एक जेसीबी और एक हाइवा को रंगे हाथों पकड़ा अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ जिले में एक और बड़ी कार्रवाई की गई। तखतपुर एसडीएम के मार्गदर्शन में एक संयुक्त टीम ने मौके पर अवैध रूप से रेत उत्खनन और परिवहन करते हुए एक जेसीबी और एक हाइवा को रंगे हाथों पकड़ा।ये कार्रवाई कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई। अलग-अलग कार्रवाई में हाइवा और 3 ट्रैक्टर ट्राली जब्त एक अन्य जानकारी के अनुसार खनिज अमले ने आज बिलासपुर सकरी, गनियारी, तुरकाडीह, कोनी, मस्तूरी, पचपेड़ी, जोंधरा, गोपालपुर, कुकुरदिकला, भिलोनी, मानिकचौरी क्षेत्र की जाँच की गई। इस दौरान सकरी क्षेत्र में खनिज गिट्टी का परिवहन करते 1 हाइवा वाहन को जब्त किया गया। इसी प्रकार पचपेड़ी क्षेत्र में खनिज ईंट और मिट्टी का अवैध परिवहन करते 1 ट्रैक्टर ट्राली तथा गोपालपुर क्षेत्र से खनिज रेत का परिवहन करते 1 ट्रैक्टर ट्राली जब्त किया गया। जोंधरा क्षेत्र से खनिज रेत का परिवहन करते 1 ट्रैक्टर ट्राली और मानिकचौरी क्षेत्र से खनिज रेत का परिवहन करते 1 ट्रैक्टर ट्राली को मिलाकर 5 वाहनों को पुलिस थाना सकरी व पचपेड़ी की अभिरक्षा में रखा गया ।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बालोद में वकील के सूने घर में चोरी:5 लाख के जेवरात पर किया हाथ साफ, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

April 18, 2026

Grooms Father, 5 Injured; Video Surfaces

April 18, 2026

Spokespersons Removed From Social Media Group

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067770
Views Today : 109
Views Last 7 days : 1014
Views Last 30 days : 4050
Total views : 88701
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.