रायपुर में एक्सप्रेस-वे से गुढ़ियारी आने-जाने वाले लोगों को अगले 14 दिनों तक रूट बदलना पड़ेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मेंटेनेंस कार्य के चलते गुढ़ियारी रेलवे अंडर ब्रिज को 4 जून से 18 जून तक बंद रखा जाएगा। ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक रायपुर स्टेशन यार्ड के बिलासपुर एंड पर स्थित इस अंडरब्रिज में रेलवे द्वारा कवर शेड और पाइप डालने का काम किया जाएगा। इसके चलते इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। एक्सप्रेस-वे से गुढ़ियारी का सीधा रास्ता बंद रेलवे स्टेशन की ओर से एक्सप्रेस-वे होते हुए गुढ़ियारी जाने वाले वाहन इस…
Author: admin
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही विकासखंड के ग्राम पिपरिया में प्रशासन की सख्त चेतावनी और समझाइश के बावजूद एक नाबालिग लड़के का बाल विवाह करा दिया गया। मामले में एकीकृत बाल विकास परियोजना मरवाही की पर्यवेक्षक प्रोमिला मरावी की शिकायत पर गौरेला थाने में दूल्हे और उसके पिता के खिलाफ बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत मामला दर्ज किया गया है। चाइल्ड लाइन की सूचना पर पहुंची थी टीम जानकारी के अनुसार 22 मई को चाइल्ड लाइन 1098 के माध्यम से नाबालिग के विवाह की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलने पर जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड लाइन, महिला एवं…
कोरबा में मंगलवार को तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। इन हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पाली थाना पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है। मुनगाडीह के पास ट्रक से टकराया माल वाहन वाहन पहली घटना बिलासपुर-कटघोरा मुख्य मार्ग (NH 130) पर मुनगाडीह के पास हुई। तेज रफ्तार माल वाहक वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि माल वाहक वाहन के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में सवार एक…
छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) का तीसरा सीजन आज से शुरू होने जा रहा है। पहला मैच रायपुर राइनोज और राजनांदगांव पैंथर्स के बीच खेला जाएगा। ओपनिंग सेरेमनी शाम 7 बजे से स्टार्ट होगी। जिसमें एक्ट्रेस मोनी राय परफार्म करेंगी। पिछली बार की तरह इस बार भी छह टीमें होंगी। फाइनल मिलाकर कुल 18 मुकाबले खेले जाएंगे। विनिंग टीम को कप के साथ 15 लाख कैश अवार्ड भी दिया जाएगा। वहीं उपविजेता टीम को 11 लाख रुपए मिलेंगे। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के डायरेक्टर विजय शाह ने बताया कि दर्शकों के लिए एंट्री फ्री होगी, लेकिन उन्हें पहले टिकट बुक…
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में नायब तहसीलदार से विधायक रामकुमार टोप्पो ने मारपीट की है। जिसके विरोध में 500 से ज्यादा तहसीलदार-नायब तहसीलदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जिससे प्रदेश भर की तहसीलों में कामकाज पूरी तरह से ठप है। वहीं, कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संघ भाजपा विधायक समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा हैं। इस मामले में विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा था कि, वे खुद गिरफ्तारी देंगे। हालांकि, वे कब अपनी गिरफ्तारी देंगे, यह स्पष्ट नहीं किया है। पीड़ित राजापुर के नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने मांग भी की है कि उनका और विधायक का नार्को टेस्ट…
रायपुर नगर निगम में सफाई व्यवस्था को बड़ा झटका लगा है। भुगतान नहीं मिलने से नाराज सफाई ठेकेदारों ने आज से काम बंद कर दिया है। इसके चलते निगम के सभी 70 वार्डों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। सफाई ठेकेदारों का आरोप है कि उन्हें पिछले चार महीने से भुगतान नहीं किया गया है। इसी मांग को लेकर दो दिन पहले उन्होंने नगर निगम आयुक्त और नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में समय पर भुगतान नहीं होने पर काम बंद करने की चेतावनी दी गई थी। ठेकेदारों के काम बंद करते ही शहर की…
छत्तीसगढ़ के चर्चित पीएससी भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में रिटायर आईएएस अधिकारी जेके ध्रुव के निवास पर बुधवार सुबह छापेमार कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक सेक्टर-10, सड़क-44 स्थित उनके घर पर सुबह अधिकारियों की टीम पहुंची है। बताया जा रहा है कि दो इनोवा में पहुंचे अधिकारियों ने घर में जांच कर रहे हैं। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार्रवाई ईडी (प्रवर्तन निदेशालय), ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा) या सीबीआई की टीम की ओर से की जा रही है। बताया जा रहा है अधिकारी दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं।…
हिमाचल में जान गंवाने वाले 4 लोगों का दुर्ग में एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग पर में 29 मई शुक्रवार रात अर्टिगा कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 2 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में छत्तीसगढ़ के भिलाई के एक परिवार के 4 लोग शामिल थे।.मृतकों के शव 5 दिन बाद मंगलवार दोपहर को 4 एंबुलेंस में रायपुर से दुर्ग जिले के ग्राम कुथरेल पहुंचे। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। चारों का एक साथ अंतिम संस्कार किया…
मुंगेली | मुंगेली जिले के शिक्षा जगत के लिए एक बड़ी और गौरवपूर्ण खबर है। राज्य स्तरीय शैक्षिक पत्रिका चर्चापत्र 2026 के जून माह के प्रथम अंक में मुंगेली जिले के एआई आधारित शिक्षण नवाचार एआई शिक्षण और एआई टीचर सुधा को प्रमुखता से स्थान दिया गया है। इस बड़ी उपलब्धि पर नवाचारी शिक्षिका डॉ. सुधा रानी शर्मा ने शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ और चर्चापत्र की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है। शासकीय प्राथमिक शाला करही में पदस्थ डॉ. सुधा रानी शर्मा ने इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके द्वारा विकसित इस एआई आधारित शिक्षण…
सिनोधा| ग्राम पंचायत जरौद के वार्ड क्रमांक 8 में पंच के लिए उप चुनाव सोमवार को हुआ। दो प्रत्याशी मैदान में थे। कुल 161 मतदाता थे। 150 मतदाताओं ने मतदान किया। ज्ञानेश्वर कुर्रे को 88 वोट मिले। प्रतिद्वंद्वी डोमेश्वर वर्मा को 61 वोट मिले। कुर्रे 27 वोट से विजयी रहे।