Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में परशुराम जयंती पर भक्ति का माहौल:शहरभर में भजन संध्या, शोभायात्रा और महाप्रसाद के होंगे आयोजन, हजारों श्रद्धालु जुटेंगे
Breaking News

रायपुर में परशुराम जयंती पर भक्ति का माहौल:शहरभर में भजन संध्या, शोभायात्रा और महाप्रसाद के होंगे आयोजन, हजारों श्रद्धालु जुटेंगे

By adminApril 18, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 04 18t134343741 1776500059
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 04 18t134343741 1776500059
भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर राजधानी में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा शनिवार और रविवार को भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कहीं भजन-संगीत की संध्या सज रही है तो कहीं शोभायात्रा और महाप्रसाद वितरण की तैयारियां हैं। डंगनिया स्थित परशुराम मंदिर से लेकर शांति नगर, राठौर चौक और डीडी नगरcगोल चौक तक अलग-अलग स्थानों पर होने वाले इन आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के तहत डंगनिया स्थित भगवान परशुराम मंदिर में आयोजित दसवें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आज शनिवार को भजन-संगीत की रंगारंग संध्या होगी। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में “रंग छत्तीसा” के तहत छत्तीसगढ़ी संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में पूनम विराट तिवारी और दिव्या तिवारी अपने साथियों के साथ भक्ति गीतों और छत्तीसगढ़ी संगीत से माहौल को भक्तिमय बनाएंगी। आयोजन शाम 7 बजे से मंदिर परिसर में शुरू होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। भजन संध्या का आयोजन भगवान श्री परशुराम जयंती के अवसर पर ऑल इंडिया ब्राह्मण संगठन द्वारा 18 अप्रैल, शनिवार को पूजा एवं भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रायपुर के शांति नगर स्थित विमलता हॉल में शाम 4 बजे से शुरू होगा। आयोजन को लेकर पोस्टर जारी कर समाज के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम में भजन, पूजा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान परशुराम की आराधना की जाएगी। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का प्रयास है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। श्रीराम मंदिर राठौर चौक से निकलेगी शोभायात्रा श्री परशुराम जन्मोत्सव 2026 के अवसर पर श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर द्वारा 19 अप्रैल, रविवार को अक्षय तृतीया के दिन भव्य आयोजन किया जाएगा। समाज की ओर से जारी आमंत्रण के अनुसार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव हर वर्ष की तरह इस बार भी धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होंगे। शाम 5 बजे श्रीराम मंदिर राठौर चौक से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो रामसागर पारा, बढ़ई पारा, ललिता चौक, तात्यापारा, सत्ती बाजार चौक होते हुए श्री अंबा जी मंदिर सत्ती बाजार तक पहुंचेगी। समाज ने अपील की है कि इस दिन लोग अपने प्रतिष्ठान बंद कर परिवार सहित शोभायात्रा में शामिल हों और मार्ग में पुष्पवर्षा, शीतल जल व फलाहार से स्वागत करें। शोभायात्रा के बाद सभी के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी रहेगी। गोल चौक में महाप्रसाद का आयोजन भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर समस्त विप्र परिवार द्वारा 19 अप्रैल, रविवार को भोग महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार हर वर्ष की तरह इस बार भी भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी, जिसमें समाज के लोगों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम शाम 5:30 बजे से डीडी नगर वार्ड के गोल चौक, रोहिणीपुरम में आयोजित होगा। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों ने सभी से कार्यक्रम में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने और धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

District Chiefs Give Feedback; KC Venugopal, Alka Lamba Join 2026

June 24, 2026

मरवाही के जंगलों में चार हाथियों की मस्ती:धान के खेत में कीचड़ में अठखेलियां करते कैमरे में कैद हुए

June 24, 2026

सौतेली बेटी को गर्भवती करने वाला पिता को आजीवन कारावास:बिलासपुर में कोर्ट ने कहा- यह पवित्र विश्वास का कत्ल, TI को इनाम

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075294
Views Today : 50
Views Last 7 days : 2236
Views Last 30 days : 9895
Total views : 104317
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.