Author: admin

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर राजधानी में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा शनिवार और रविवार को भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कहीं भजन-संगीत की संध्या सज रही है तो कहीं शोभायात्रा और महाप्रसाद वितरण की तैयारियां हैं। डंगनिया स्थित परशुराम मंदिर से लेकर शांति नगर, राठौर चौक और डीडी नगरcगोल चौक तक अलग-अलग स्थानों पर होने वाले इन आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के तहत डंगनिया स्थित भगवान परशुराम मंदिर में आयोजित दसवें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आज शनिवार को भजन-संगीत की रंगारंग संध्या होगी।…

Read More

भास्कर न्यूज | मनेंद्रगढ़ सेंट पैट्रिक्स एकेडमी के छात्रों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। सीबीएसई (ऑल इंडिया सेकेंडरी स्कूल एग्जामिनेशन -मुख्य) में विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का उत्कृष्ट परिणाम देखने को मिला। विद्यालय से इस वर्ष कुल 52 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 45 छात्र सफल घोषित हुए। कई विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत के करीब अंक अर्जित कर विद्यालय के उच्च शैक्षणिक स्तर को प्रमाणित किया। संस्था की छात्रा यशिका उपाध्याय ने सोशल साइंस व इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर…

Read More

जांजगीर| सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं प्रथम बोर्ड के परीक्षा परिणाम 2026 में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जांजगीर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के कुल 14 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर स्टार परफॉर्मर की सूची में स्थान बनाया है। विद्यालय की छात्रा सोनल साहू ने 98.8% अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय बल्कि जांजगीर जिला में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। सोनल साहू ने विज्ञान में 97 अंक, गणित में 100, सामाजिक विज्ञान में 100 अंक, एआई में 100 अंक प्राप्त किए हैं। 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अन्य मेधावी छात्रों में…

Read More

राजधानी रायगढ़ में बढ़ते जल संकट को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोवा स्थित नगर निगम जोन कार्यालय का घेराव किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मटका लेकर पहुंचे और निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस का आरोप है कि भीषण गर्मी के बावजूद क्षेत्र में पानी की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। दरअसल, मोवा क्षेत्र के अशोका इम्प्रेशन और दुबे कॉलोनी के करीब 84 परिवार गंभीर जल संकट से जूझ रहे हैं। यहां पानी की सप्लाई बाधित होने से लोगों को पीने तक का पानी मुश्किल से मिल रहा है। हर साल फरवरी से जुलाई तक…

Read More

भास्कर न्यूज | बालोद शहर के सबसे व्यस्ततम मार्गों से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद का घेराव कर प्रदर्शन किया। अंत में प्रशासन की ओर से 7 दिनों के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। इस दौरान पालिका कार्यालय के मुख्य द्वार पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता पालिका कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी करते रहे। तहसीलदार आशुतोष शर्मा ने समझाने का प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ता नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी और मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोबिन…

Read More

पानी की समस्या को लेकर मोवा के जोन दफ्तर में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं,बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मटका लेकर जोन दफ्तर पहुंचे हैं,कांग्रेस का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है, लेकिन निगम प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। भीषण गर्मी के बीच लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी जुटाने में भारी परेशानी हो रही है। मोवा में गहराया जल संकट मोवा क्षेत्र के अशोका इम्प्रेशन और दुबे कॉलोनी में करीब 84 परिवार इन दिनों गंभीर जल संकट से जूझ रहे हैं। यहां पानी की सप्लाई…

Read More

कवर्धा| छीरपानी कॉलोनी को जोड़ने वाली सड़क पर फुटपाथ निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। निर्माण के लिए सड़क किनारे गड्ढे खोद दिए गए हैं, लेकिन करीब 15 दिन बीतने के बाद भी इन्हें भरा नहीं गया है। खुले गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। संबंधित विभाग से जल्द निर्माण कार्य पूरा करना चाहिए। – गंगाराम बघेल, कवर्धा

Read More

बिलासपुर6 मिनट पहलेकॉपी लिंकछत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक युवक ने सरेराह खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा लिया। जिससे वो 80% तक झुलस गया है। बर्न और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना का लाइव CCTV वीडियो भी सामने आया है। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, ग्राम पौशरी निवासी मनजीत जायसवाल (28) पिता लेखराम जायसवाल ने शुक्रवार की दोपहर 2.33 बजे पेट्रोल पंप से डिब्बे में पेट्रोल खरीदा। इसके बाद अपनी बुलेट से कुछ दूरी तक गया और सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।देखिए तस्वीरें…अफरा-तफरी मची, 80% झुलसा…

Read More

दंतेवाड़ा| जिले में गर्मी ने तेज असर दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार सुबह से ही तेज धूप के कारण तापमान में तेजी दर्ज की गई। सुबह 6 बजे से बढ़त शुरू हुई और दोपहर 2 बजे तक पारा 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तेज धूप और उमस के चलते लोग दोपहर में घरों में रहने को मजबूर हैं, जबकि बाजारों में भी सन्नाटा नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल वर्षा की संभावना नहीं है। हालांकि बस्तर संभाग में बंगाल की खाड़ी से आ रही हवाओं के कारण तापमान में अत्यधिक वृद्धि के आसार कम बताए गए…

Read More

भास्कर न्यूज | जांजगीर जिले में भ्रष्टाचार और सरकारी कामों में लापरवाही पर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कार्रवाई की है। जनपद पंचायत जैजैपुर के ग्राम पंचायत पिसौद में जिला खनिज न्यास संस्थान मद से स्वीकृत सीसी रोड में अनियमितता और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में पंचायत सचिव लीला कमलेश को निलंबित कर दिया गया है। यह पूरी कार्रवाई जिला पंचायत सीईओ वासु जैन के औचक निरीक्षण के बाद शुरू हुई। 10 अप्रैल को उन्होंने कार्यस्थल का मुआयना किया, तो पाया कि सीसी रोड का निर्माण बेहद घटिया स्तर का है। सड़क बनने के कुछ समय बाद ही…

Read More