भास्कर न्यूज | मनेंद्रगढ़ सेंट पैट्रिक्स एकेडमी के छात्रों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। सीबीएसई (ऑल इंडिया सेकेंडरी स्कूल एग्जामिनेशन -मुख्य) में विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का उत्कृष्ट परिणाम देखने को मिला। विद्यालय से इस वर्ष कुल 52 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 45 छात्र सफल घोषित हुए। कई विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत के करीब अंक अर्जित कर विद्यालय के उच्च शैक्षणिक स्तर को प्रमाणित किया। संस्था की छात्रा यशिका उपाध्याय ने सोशल साइंस व इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। वहीं छात्र मोहम्मद शाद ने सोशल साइंस में 99 और आईटी व इंग्लिश में 96 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्रा अलिश्बा फातिमा ने सोशल साइंस में 99 और इंग्लिश में 96 अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। छात्र सैफ अली ने इंग्लिश और सोशल साइंस में 99-99 अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
<
