हाईवे पर देर रात नागपुर के एक पुजारी के साथ झपटमारी की वारदात सामने आई है। नागपुर से अपने घर लौट रहे पूजारी को रास्ते में लघुशंका करने के लिए रुकना महंगा पड़ गया। तीन बाइक सवार युवकों ने पूजारी से ढाबा का रास्ता पूछने के बहाने शर्ट के उपर जेब में रखे दो मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड छीन लिए और धक्का देकर मौके से भाग निकले। प्रार्थी प्रशांत पांडे (32) नागपुर के गुलमोहर नगर में मंदिर में पूजारी है। 16 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे वह अपनी एक्टिवा से नागपुर से अम्लेश्वर के लिए निकला था। रात…
Author: admin
कोंडागांव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की कोंडागांव जिला परिषद ने 17 अप्रैल को कोंडागांव और माकड़ी ब्लॉक के विभिन्न गांवों में ‘लाल झंडा प्रदर्शन यात्रा’ निकाली। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष के प्रतीक लाल झंडे को थामने की अपील की। सीपीआई के जिला परिषद से जुड़े कम्युनिस्ट साथी मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहनों पर ‘लाल सलाम’ के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कोंडागांव ब्लॉक के चिपावंड, मालगांव और माकड़ी ब्लॉक के अमरावती, बीजापुर, बड़े घोड़सोडा, किरमारी, बिंजोली, नेवरा, छतोड़ी, सोहंगा, बेड़ागांव, हिरलाभाट, आंगाकोना, अनतपुर, गुमड़ी, एरला जैसे…
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर थाना अंतर्गत पुलिस चौकी बरियों क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह घटना 15 अप्रैल की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सिथमा निवासी कुलन राम (60) ने चौकी बरियों में मर्ग दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को वह अपने बेटे-बहू के साथ घर के पास बाड़ी में फसल की देखरेख कर रहे थे। घर पर उनकी पत्नी राजो बाई (55) और नातिन पायल मौजूद थीं। नातिन…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नाम ट्रांसफर से जुड़ी फाइल खो जाने से नाराज एक युवक शनिवार को दफ्तर पहुंचा। युवक ने महिला अधिकारी को बादाम देते हुए कहा कि “इसे खाइए और जब आपको याद आ जाए तो मुझे बता दीजिए।” युवक का आरोप है कि वह पिछले एक साल से हाउसिंग बोर्ड कार्यालय के चक्कर लगा रहा है, इसके बावजूद फाइल नहीं मिल रही है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देखिए पहले ये तस्वीरें- रिसेल में खरीदा फ्लैट पीड़ित युवक का नाम तरुण साहू बताया जा रहा है। जानकारी के…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला न्यायालय स्थित मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में फर्जी बीमा क्लेम का मामला सामने आया है। जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र की महिला के नाम से कोर्ट में मुआवजे का दावा पेश किया गया था। हालांकि महिला खुद कोर्ट में पहुंचकर बताया कि उसने न तो कोई मामला दायर किया है और न ही किसी वकील को वकालतनामा दिया है। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस ने एक ग्रामीण, पांच वकीलों और एक नोटरी के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचना का मामला दर्ज किया है। दरअसल कोर्ट में ‘प्रेमिका कुजूर बनाम मुरली यादव’ के नाम…
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में एक छोटे से विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया। भैंसा बेचने के पैसों को लेकर हुए झगड़े में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना ग्राम देवसराकला की है। यहां 63 वर्षीय धारी उरांव और आरोपी संजीत उरांव उर्फ भगत एक ही गांव के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार, भैंसा बिक्री को लेकर दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। आरोपी ने भैंसा 15,500 रुपये में बिकवाया था, जबकि मृतक उसे 16,500 रुपये में बेचना चाहता था।…
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने 4.56 करोड़ रुपए का गांजा जब्त किया है। गांजे की तस्करी केला परिवहन की आड़ में की जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बसना थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आंध्र प्रदेश पासिंग ट्रक से 9 क्विंटल गांजा जब्त किया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और ओडिशा के चार फर्जी नंबर प्लेट बरामद किया है। जांच में सामने आया कि गांजा छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की तलाश में जुट गई है। मुखबिर…
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गर्मी तेजी से बढ़ रही है और पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया है। ऐसे में जहां लोग गर्मी से परेशान हैं, वहीं चिड़ियाघर के जानवरों को भी राहत देने के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। भिलाई के मैत्रीबाग में प्रबंधन ने जानवरों को हीटवेव से बचाने के लिए कई कदम उठाए हैं। मैत्री बाग में अभी 5 सफेद बाघ हैं। सभी को गर्मी से राहत दिलाने के लिए खास इंतजाम बीएसपी प्रबंधन द्वारा किए जा रहे हैं। मैत्रीबाग में सबसे ज्यादा ध्यान सफेद बाघों पर दिया जा रहा है। ये बाघ…
जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। ग्राम हल्दी झरिया के बढ़ई पारा में एक बेटे ने अपने ही पिता की लकड़ी की फाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक,16 अप्रैल को सूचना मिली कि गांव में एक व्यक्ति की हत्या हो गई है। मौके पर पहुंची टीम ने जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि मृतक सदानंद नाग (45) और उसके बेटे विजय कुमार नाग (26) के बीच घर में किसी बात को…
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गर्मी तेजी से बढ़ रही है और पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया है। ऐसे में जहां लोग गर्मी से परेशान हैं, वहीं चिड़ियाघर के जानवरों को भी राहत देने के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। भिलाई के मैत्रीबाग में प्रबंधन ने जानवरों को हीटवेव से बचाने के लिए कई कदम उठाए हैं। मैत्री बाग में अभी 5 सफेद बाघ हैं। सभी को गर्मी से राहत दिलाने के लिए खास इंतजाम बीएसपी प्रबंधन द्वारा किए जा रहे हैं। मैत्रीबाग में सबसे ज्यादा ध्यान सफेद बाघों पर दिया जा रहा है। ये बाघ…