Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » महिला को बंधक बनाकर कराया काम, 2 आरोपी गिरफ्तार:अधिक कमाई का लालच देकर UP से छत्तीसगढ़ लाया, बंधुआ मजदूरी करने वाले भेजे गए जेल
Breaking News

महिला को बंधक बनाकर कराया काम, 2 आरोपी गिरफ्तार:अधिक कमाई का लालच देकर UP से छत्तीसगढ़ लाया, बंधुआ मजदूरी करने वाले भेजे गए जेल

By adminApril 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
dc29d66a c681 4e3d 8319 421e8edbd6a6 1776441354262
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



dc29d66a c681 4e3d 8319 421e8edbd6a6 1776441354262
महासमुंद जिले में मानव तस्करी का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने एक महिला को बंधक बनाकर जबरन काम कराने के आरोप में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। महिला को अधिक कमाई का लालच देकर उत्तर प्रदेश ले जाया गया था, जहां उससे महीनों तक बंधुआ मजदूरी कराई गई। बागबाहरा थाना क्षेत्र की निवासी 20 साल की कामिनी नाग ने 16 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि ग्राम देवरी के भट्ठा संचालक शांता राम साहू और तोरण प्रजापति ने उसे 35,000 रुपए एडवांस और अधिक कमाई का झांसा दिया था। उन्होंने उसे उत्तर प्रदेश के एक ईंट भट्ठे में काम दिलाने का वादा किया था। मानसिक-शारीरिक रूप से किया प्रताड़ित पीड़िता के अनुसार उसे 10 अक्टूबर 2025 से 11 अप्रैल 2026 तक बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उससे दिन-रात कड़ी मजदूरी कराई गई और उसे मानसिक, शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। किसी तरह वह वहां से भागकर वापस अपने घर पहुंची और पुलिस से मदद मांगी। न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल शिकायत मिलने के बाद बागबाहरा पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपी शांता राम साहू और तोरण प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शांता राम साहू (56) और तोरण प्रजापति (49) ग्राम देवरी, थाना कोमाखान के निवासी हैं। उन्हें बीएनएस की धारा 143(1)(d) और 3(5) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस बोली- लालच में न आएं पुलिस ने नागरिकों को बाहरी राज्यों में नौकरी के नाम पर मिलने वाले लालचों से सावधान रहने की सलाह दी है। पुलिस ने कहा है कि बिना उचित सत्यापन के किसी भी काम के लिए बाहर न जाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

District Chiefs Give Feedback; KC Venugopal, Alka Lamba Join 2026

June 24, 2026

मरवाही के जंगलों में चार हाथियों की मस्ती:धान के खेत में कीचड़ में अठखेलियां करते कैमरे में कैद हुए

June 24, 2026

सौतेली बेटी को गर्भवती करने वाला पिता को आजीवन कारावास:बिलासपुर में कोर्ट ने कहा- यह पवित्र विश्वास का कत्ल, TI को इनाम

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075294
Views Today : 50
Views Last 7 days : 2236
Views Last 30 days : 9895
Total views : 104317
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.