छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला न्यायालय स्थित मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में फर्जी बीमा क्लेम का मामला सामने आया है। जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र की महिला के नाम से कोर्ट में मुआवजे का दावा पेश किया गया था। हालांकि महिला खुद कोर्ट में पहुंचकर बताया कि उसने न तो कोई मामला दायर किया है और न ही किसी वकील को वकालतनामा दिया है। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस ने एक ग्रामीण, पांच वकीलों और एक नोटरी के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचना का मामला दर्ज किया है। दरअसल कोर्ट में ‘प्रेमिका कुजूर बनाम मुरली यादव’ के नाम…
Author: admin
बलौदाबाजार जिले के पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के लिए एक नई पुलिस ड्राई कैंटीन का आज उद्घाटन किया गया। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के प्रयासों से यह कैंटीन मात्र तीन माह में बनकर तैयार हुई है। दोपहर 12:30 बजे आयोजित उद्घाटन समारोह में जिला कलेक्टर कुलदीप शर्मा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा, “एसपी भावना गुप्ता ने पुलिस कल्याण को जिस गंभीरता से लिया है, वह एक मिसाल है। तीन महीने में तैयार यह भवन सरकारी कार्यों की गति का प्रमाण है।” कलेक्टर ने एसपी और उनकी टीम को बधाई दी। पूजा-अर्चना और रिबन काटकर किया उद्घाटन इस अवसर पर जिला…
रायपुर16 मिनट पहलेकॉपी लिंकमालेगांव निवासी मेहमूदा बानो हैं, जिन्हें उपचार और देखभाल के बाद सुरक्षित रूप से उनके परिजनों को सौंप दिया गया।रायपुर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित एकीकृत महिला सहायता केंद्र अपराजिता जरूरतमंद महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। इसका उदाहरण महाराष्ट्र के मालेगांव निवासी मेहमूदा बानो हैं, जिन्हें उपचार और देखभाल के बाद सुरक्षित रूप से उनके परिजनों को सौंप दिया गया।करीब 40 वर्षीय मेहमूदा बानो 24 जून 2024 को मानसिक रूप से अस्वस्थ अवस्था में रायपुर स्थित अपराजिता केंद्र में भर्ती कराई गई थीं। यहां उन्हें नियमित चिकित्सा, मनोवैज्ञानिक परामर्श और देखभाल उपलब्ध…
बालोद जिले के गुण्डरदेही थाना क्षेत्र में एक वकील के घर 5 लाख की सेंधमारी हुई है। जहां सुने मकान में अज्ञात चोर ने हाथ साफ कर लिया। वकील ने पुलिस को जानकारी देकर एफआईआर दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार सांकरी गांव के रहने वाले वकील नेमेश्वर प्रसाद सिन्हा हर दिन की तरह शुक्रवार को नोटरी के लिए तहसील कार्यालय अर्जुन्दा गया हुए थे। वहीं उनकी पत्नी शादी कार्यक्रम में कुसुमकसा गई हुई थी। आलमारी से जेवरात गायब वकील नेमेश्वर नोटरी का काम निपटाकर शादी कार्यक्रम में शामिल होने अर्जुदा चले गए और जब वह 5.30 को वापस लौटे…
जांजगीर-चांपा जिले में एक शादी समारोह के दौरान ग्रामीणों और बाराती के बीच जमकर मारपीट हो गई।छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शादी समारोह के दौरान ग्रामीणों और बाराती के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चले। बीच-बचाव में आए दूल्हे के पिता समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।.हालांकि मारपीट की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस का कहना है कि किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं…
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में इन दिनों आपसी कलह की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। पहले जहां प्रवक्ताओं को मीडिया में बाइट देने को लेकर निर्देश दिए गए, वहीं अब कई प्रवक्ताओं को पार्टी के ‘सोशल मीडिया परिचर्चा’ ग्रुप से हटाए जाने का मामला सामने आया है।.दैनिक भास्कर के पास आए स्क्रीनशॉट के मुताबिक संजीव शुक्ला, विनयशील, देवेंद्र यादव समेत करीब 5 लोगों को ग्रुप से बाहर किया गया है। इस घटनाक्रम के बाद पार्टी के अंदर सबकुछ ठीक नहीं होने और कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के बीच खींचतान की चर्चाएं तेज हो गई हैं।कांग्रेस का सोशल मीडिया ग्रुपएक्टिव नहीं थे, इसलिए हटाया:सुशील…
मरवाही वन मंडल के दानीकुंडी क्षेत्र में सड़क किनारे स्थित सागौन के घने जंगल में आग लग गई है। इस घटना से न केवल छोटे पौधे नष्ट हो रहे हैं, बल्कि वन्यजीवों का जीवन भी खतरे में पड़ गया है। यह क्षेत्र पारिस्थितिक तंत्र के लिहाज से अधिक संवेदनशील माना जाता है। इस प्लांटेशन के भीतर बड़ी संख्या में चीतल और भालू जैसे वन्यजीव निवास करते हैं। आग की तपिश और धुएं के कारण ये वन्यजीव अपने प्राकृतिक आवास से विस्थापित हो गए हैं। अपनी जान बचाने के लिए वे आबादी वाले क्षेत्रों और मुख्य सड़कों की ओर जाने को…
कोरबा शहर के घंटाघर कवि भवन के पास शुक्रवार देर रात लगभग 12 बजे एक बिजली के खंभे में भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार, यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण भड़की थी। खंभे के ठीक नीचे एक कार खड़ी थी, जिसे स्थानीय लोगों ने समय रहते हटाकर आग की चपेट में आने से बचा लिया। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने 112 डायल कर पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी। हालांकि, बिजली विभाग को कई बार फोन करने के बावजूद कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस बीच, स्थानीय निवासियों ने बाल्टी और पानी की…
बिलासपुर में देवरीखुर्द मोड़ पर आज सुबह बेतरतीब निर्माण कार्यों से उड़ रही धूल के कारण स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नागरिकों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हुआ। प्रदर्शनकारियों ने निर्माण कार्य की धीमी गति और सड़क पर पानी का छिड़काव न करने पर नाराजगी जताई। दरअसल, नेहरू चौक से दर्रीघाट तक लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके साथ ही नगर निगम देवरीखुर्द और पुराने पावर हाउस के पास पाइपलाइन बिछाने का काम करा रहा है। एक साथ चल रहे इन अव्यवस्थित कार्यों से लगातार धूल उड़…
गरियाबंद जिले के देवभोग में पानी टंकी स्थापना और पाइपलाइन विस्तार की स्वीकृत परियोजना में अनियमितता सामने आई है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य धनमति यादव ने देवभोग थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए निर्माण कार्य के “गायब” होने की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि राशि आहरित हो चुकी है, फिर भी स्थल पर कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ। पूर्व जिला पंचायत सदस्य धनमति यादव ने बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने दासोपारा गांव के पेयजल संकट को देखते हुए वार्ड क्रमांक 13 में बोर खनन, पानी टंकी स्थापना, पाइपलाइन विस्तार का प्रस्ताव स्वीकृत कराया था।…