Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Balrampur 58 Roads Construction | CM Vishnu Deo Sai Launch PMGSY
Breaking News

Balrampur 58 Roads Construction | CM Vishnu Deo Sai Launch PMGSY

By adminApril 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
4e43e70f d696 4255 b500 f33a00ba2c3e 1776428523387
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) फेस-4 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में कुल 774 सड़कों का शिलान्यास किया। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में भी 58 सड़कों के निर्माण कार्यों की शुरुआत हुई। यह कार्यक्रम

.

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य लक्ष्य दूरस्थ बसाहटों को बारहमासी सड़कों से जोड़ना है, जिससे राज्य में विकास को नई गति मिलेगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज ने बताया कि जिले में स्वीकृत 58 सड़कों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने अटल डिजिटल सेवा केंद्रों के माध्यम से पंचायत स्तर पर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी दी।

53124de2 deb0 4a1d 8186 bb07f309456f 1776428523389

सड़क सुधार से लोगों को मिली राहत

जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव ने कहा कि पहले क्षेत्र की सड़कों की स्थिति खराब थी, जिससे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब तेजी से हो रहे निर्माण और सुधार कार्यों से आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।

सड़क योजना को बताया ऐतिहासिक कदम

रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस-4 के शुभारंभ को प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क मजबूत होगा और विकास को नई दिशा मिलेगी। इस योजना से गांव-गांव तक बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो रही है।

बलरामपुर-रामानुजगंज में 58 सड़कों का निर्माण

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में स्वीकृत इन 58 सड़कों की कुल लंबाई 142.55 किलोमीटर है। इनकी अनुमानित लागत लगभग 140.8 करोड़ रुपये है। वर्ष 2025-26 में पूरी होने वाली इन सड़कों के निर्माण से 58 नई बसाहटें पक्की सड़कों से जुड़ जाएंगी, जिससे वर्षभर आवागमन सुगम बना रहेगा।

5e61b014 c4cc 4404 8d8a f3fc2e0a28bc 1776428523388



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मरवाही के दानीकुंडी जंगल में लगी आग,VIDEO:घने सागौन के जंगल में वन्यजीवों की जान खतरे में, चीतल और भालू बेघर

April 18, 2026

कोरबा में बिजली खंभे में लगी आग:विभाग की लापरवाही पर लोगों में आक्रोश, कार को चपेट में आने से बचाया गया

April 18, 2026

बिलासपुर में निर्माण कार्य से उड़ती धूल पर फूटा गुस्सा:देवरीखुर्द मोड़ पर चक्का जाम; प्रशासन ने एक हफ्ते में व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067767
Views Today : 105
Views Last 7 days : 1010
Views Last 30 days : 4046
Total views : 88697
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.