Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा में बिजली खंभे में लगी आग:विभाग की लापरवाही पर लोगों में आक्रोश, कार को चपेट में आने से बचाया गया
Breaking News

कोरबा में बिजली खंभे में लगी आग:विभाग की लापरवाही पर लोगों में आक्रोश, कार को चपेट में आने से बचाया गया

By adminApril 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
f77bc46c 6134 4adc 97c1 213ef8a17cd0 1776485453957
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



f77bc46c 6134 4adc 97c1 213ef8a17cd0 1776485453957
कोरबा शहर के घंटाघर कवि भवन के पास शुक्रवार देर रात लगभग 12 बजे एक बिजली के खंभे में भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार, यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण भड़की थी। खंभे के ठीक नीचे एक कार खड़ी थी, जिसे स्थानीय लोगों ने समय रहते हटाकर आग की चपेट में आने से बचा लिया। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने 112 डायल कर पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी। हालांकि, बिजली विभाग को कई बार फोन करने के बावजूद कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस बीच, स्थानीय निवासियों ने बाल्टी और पानी की मदद से आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बिजली सप्लाई बंद, रहवासी परेशान आग बुझने के बाद भी इलाके में बिजली की सप्लाई बंद रही और पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब गया। गर्मी के मौसम में घंटों बिजली गुल रहने से रहवासी खासे परेशान रहे। जब कुछ लोग बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचे, तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि रात में उनकी ड्यूटी नहीं होती। मोबाइल पर घटना का वीडियो दिखाने के बाद ही उन्होंने मौके पर पहुंचने की बात कही। इस जवाब से लोगों में भारी गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय रहवासियों ने बिजली विभाग की इस लापरवाही को गंभीर बताया। विभाग रात की आपातकालीन ड्यूटी की व्यवस्था करे उन्होंने कहा कि यदि विभाग के कर्मचारी समय पर पहुंच जाते, तो आग पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सकता था और लोगों को घंटों अंधेरे में नहीं रहना पड़ता। उन्होंने मांग की है कि विभाग रात की आपातकालीन ड्यूटी की व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी है। बिजली विभाग के अधिकारियों से इस लापरवाही पर जवाब मांगा गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बेटे ने घरेलू विवाद में पिता की हत्या की:जशपुर में लकड़ी की फाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

April 18, 2026

दुर्ग में तेज गर्मी का असर:मैत्री बाग के सफेद बाघ राणा और सिंघम को दिया जा रहा शावर, गर्मी से राहत दिलाने केज में लगाए गए कूलर

April 18, 2026

दुर्घटना-बीमा क्लेम के लिए फर्जीवाड़ा, वकील-नोटरी पर FIR दर्ज:महिला बोली-मेरे नाम से फर्जी क्लेम केस बनाया, 5 वकील,नोटरी ने मिलकर पेश किया झूठा शपथ-पत्र

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067778
Views Today : 117
Views Last 7 days : 1022
Views Last 30 days : 4058
Total views : 88709
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.