Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Spokespersons Removed From Social Media Group
Breaking News

Spokespersons Removed From Social Media Group

By adminApril 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
11626965890 11752768224 1776509077
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ कांग्रेस में इन दिनों आपसी कलह की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। पहले जहां प्रवक्ताओं को मीडिया में बाइट देने को लेकर निर्देश दिए गए, वहीं अब कई प्रवक्ताओं को पार्टी के ‘सोशल मीडिया परिचर्चा’ ग्रुप से हटाए जाने का मामला सामने आया है।

.

दैनिक भास्कर के पास आए स्क्रीनशॉट के मुताबिक संजीव शुक्ला, विनयशील, देवेंद्र यादव समेत करीब 5 लोगों को ग्रुप से बाहर किया गया है। इस घटनाक्रम के बाद पार्टी के अंदर सबकुछ ठीक नहीं होने और कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के बीच खींचतान की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

कांग्रेस का सोशल मीडिया ग्रुप

कांग्रेस का सोशल मीडिया ग्रुप

एक्टिव नहीं थे, इसलिए हटाया:सुशील आनंद शुक्ला

कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला

कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला

मामले पर प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पार्टी में किसी तरह का विवाद या मनमुटाव नहीं है। जिस ग्रुप की बात की जा रही है, उसमें कई कार्यकर्ता भी जुड़े हुए थे और जो लंबे समय से एक्टिव नहीं थे, उन्हें हटाया गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रवक्ताओं को मीडिया में बाइट देने से मना नहीं किया गया है, बल्कि केवल यह निर्देश दिया गया है कि वे अपनी बाइट की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष और संचार विभाग को पहले से दें।

पहले भी सामने आ चुका है विवाद

इससे पहले रायपुर में कांग्रेस संगठन के भीतर वार्ड अध्यक्षों की सूची को लेकर विवाद सामने आ चुका है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सभी जिलाध्यक्षों को 15 अप्रैल तक नई कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए थे।

इसी बीच रायपुर शहर कांग्रेस ने 66 वार्ड अध्यक्षों की सूची जारी कर दी, जिसे कुछ ही घंटों बाद पीसीसी ने निरस्त कर दिया।

पीसीसी ने साफ किया कि सूची जारी करने से पहले अनुमोदन नहीं लिया गया था, इसलिए इसे अवैधानिक माना गया।

बढ़ रही सियासी सरगर्मी

लगातार सामने आ रहे इन घटनाक्रमों के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं कि कांग्रेस संगठन के भीतर अंदरूनी समन्वय में कहीं न कहीं कमी है। हालांकि पार्टी नेतृत्व इन आरोपों को खारिज कर रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सौतेली बेटी को गर्भवती करने वाला पिता को आजीवन कारावास:बिलासपुर में कोर्ट ने कहा- यह पवित्र विश्वास का कत्ल, TI को इनाम

June 24, 2026

जिन्न, प्रेत बाधा और ऑनलाइन ट्रेडिंग… ठगी की अनोखी स्क्रिप्ट:85 लाख रुपए ठगे, कहा- जिन्न नाराज हो जाएगा तो पति का एक्सीडेंट होगा, बाद में पति की मौत, पैसे मांगने पर अपना नस काटा

June 24, 2026

बिलासपुर के 6 कोचिंग-सेंटर की जांच, 5 में मिली खामियां:फायर सेफ्टी, बिल्डिंग परमिशन और इमरजेंसी गेट में मिलीं कमियां, एक सील

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075287
Views Today : 43
Views Last 7 days : 2229
Views Last 30 days : 9888
Total views : 104310
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.