Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दुर्घटना-बीमा क्लेम के लिए फर्जीवाड़ा, वकील-नोटरी पर FIR दर्ज:महिला बोली-मेरे नाम से फर्जी क्लेम केस बनाया, 5 वकील,नोटरी ने मिलकर पेश किया झूठा शपथ-पत्र
Breaking News

दुर्घटना-बीमा क्लेम के लिए फर्जीवाड़ा, वकील-नोटरी पर FIR दर्ज:महिला बोली-मेरे नाम से फर्जी क्लेम केस बनाया, 5 वकील,नोटरी ने मिलकर पेश किया झूठा शपथ-पत्र

By adminApril 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 5 1776511920
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 5 1776511920
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला न्यायालय स्थित मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में फर्जी बीमा क्लेम का मामला सामने आया है। जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र की महिला के नाम से कोर्ट में मुआवजे का दावा पेश किया गया था। हालांकि महिला खुद कोर्ट में पहुंचकर बताया कि उसने न तो कोई मामला दायर किया है और न ही किसी वकील को वकालतनामा दिया है। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस ने एक ग्रामीण, पांच वकीलों और एक नोटरी के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचना का मामला दर्ज किया है। दरअसल कोर्ट में ‘प्रेमिका कुजूर बनाम मुरली यादव’ के नाम से क्षतिपूर्ति का दावा पेश किया गया था। 13 मार्च को जब आवेदिका प्रेमिका कुजूर का बयान लिया गया तो उसने साफ इनकार कर दिया। उसने कोर्ट को बताया कि उसने किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं और न ही कोई दावा पेश किया है। जांच में सामने आया फर्जीवाड़ा प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई कि भोले-भाले ग्रामीणों के नाम का इस्तेमाल कर फर्जी तरीके से मुआवजा लेने की कोशिश की गई। कोर्ट के संज्ञान में मामला आने के बाद इसे गंभीर धोखाधड़ी मानते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद कोर्ट के प्रस्तुतकार जानेन्द्र दुबे ने पूरे मामले की शिकायत की, जिस पर सिविल लाइन पुलिस ने जशपुर निवासी जोनी कुजूर, अधिवक्ता एनपी चंद्रवंशी, भगवती कश्यप, शुभम चंद्रवंशी और सूरज कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। बिना मौजूदगी के शपथ पत्र प्रमाणित जांच में यह भी सामने आया कि आवेदकों की मौजूदगी के बिना ही शपथ पत्रों का नोटरी प्रमाणीकरण कर दिया गया। कोर्ट ने इसे गंभीर मामला मानते हुए कहा कि यह न्यायिक प्रक्रिया में झूठा साक्ष्य गढ़ने और आपराधिक साजिश का मामला है। मामले में नोटरी अधिवक्ता संतोष कुमार यादव के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

युवक बोला-बादाम खाइए याद आ जाए तो मुझे बता दीजिए,VIDEO:बिलासपुर में महिला अधिकारी पर भड़का, नाम-ट्रांसफर से जुड़ी फाइल खो जाने पर था नाराज

April 18, 2026

दुर्घटना-बीमा क्लेम के लिए फर्जीवाड़ा, वकील-नोटरी पर FIR दर्ज:महिला बोली-मेरे नाम से फर्जी क्लेम केस बनाया, 5 वकील,नोटरी ने मिलकर पेश किया झूठा शपथ-पत्र

April 18, 2026

1000 रुपये के विवाद में बुजुर्ग की मौत,आरोपी गिरफ्तार:बलरामपुर में भैंसा बिक्री को लेकर हुआ झगड़ा,मारपीट के बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067784
Views Today : 124
Views Last 7 days : 1029
Views Last 30 days : 4065
Total views : 88716
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.