Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Grooms Father, 5 Injured; Video Surfaces
Breaking News

Grooms Father, 5 Injured; Video Surfaces

By adminApril 18, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 143 1776508879
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जांजगीर-चांपा जिले में एक शादी समारोह के दौरान ग्रामीणों और बाराती के बीच जमकर मारपीट हो गई।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शादी समारोह के दौरान ग्रामीणों और बाराती के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चले। बीच-बचाव में आए दूल्हे के पिता समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

.

हालांकि मारपीट की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस का कहना है कि किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है।

मारपीट की ये तस्वीरें देखिए-

दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों और बाराती में जमकर लात-घूंसे चले।

ग्रामीणों और बाराती में जमकर लात-घूंसे चले।

मारपीट की घटना में 5 लोग घायल हो गए।

मारपीट की घटना में 5 लोग घायल हो गए।

बारात पहुंचने के बाद शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक 16 अप्रैल की रात खोखरा गांव से पुनउराम यादव के घर से बारात पौना गांव पहुंची थी। परघनी कार्यक्रम के समय बाराती और ग्रामीणों में किसी बात पर कहासुनी शुरू हुई, जो तेजी देखते ही देखते बढ़कर हिंसक झड़प में बदल गई।

दोनों पक्षों में जमकर मारपीट

इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। इस घटना में करीब 5 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मनेश्वर यादव, अविनाश बरेठ, देवराज बरेठ, दूल्हे के पिता अशोक यादव शामिल हैं। सभी खोखरा गांव के रहने वाले हैं।

लोकेश यादव की आंख में गंभीर चोट

लोकेश यादव निवासी खरौद की आंख में गंभीर चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर रेफर किया गया, जहां इलाज जारी है। घटना के दौरान दूल्हे के पिता की भी बेरहमी से पिटाई की गई। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल जांजगीर में कराया गया।

पुलिस कार्रवाई का इंतजार

इस मामले में सीएसपी योगिताबाली खापर्डे ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी, तभी विवाद की असली वजह सामने आएगी। घायल का उपचार बिलासपुर में जारी है।

…………………….

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

शराब लेते समय भीड़ में हाथ टकराने पर पिटाई, VIDEO: बिलासपुर में बदमाशों ने युवक को लात से मारा; कोरबा में मामूली विवाद में मारपीट

मामूली बात पर बीच सड़क मारपीट हुई है।

मामूली बात पर बीच सड़क मारपीट हुई है।

छत्तीसगढ़ में बीच सड़क मारपीट के 2 अलग-अलग मामले सामने आए हैं। बिलासपुर और कोरबा में मामूली बात पर जमकर लात-घूंसे और डंडे चले हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सौतेली बेटी को गर्भवती करने वाला पिता को आजीवन कारावास:बिलासपुर में कोर्ट ने कहा- यह पवित्र विश्वास का कत्ल, TI को इनाम

June 24, 2026

जिन्न, प्रेत बाधा और ऑनलाइन ट्रेडिंग… ठगी की अनोखी स्क्रिप्ट:85 लाख रुपए ठगे, कहा- जिन्न नाराज हो जाएगा तो पति का एक्सीडेंट होगा, बाद में पति की मौत, पैसे मांगने पर अपना नस काटा

June 24, 2026

बिलासपुर के 6 कोचिंग-सेंटर की जांच, 5 में मिली खामियां:फायर सेफ्टी, बिल्डिंग परमिशन और इमरजेंसी गेट में मिलीं कमियां, एक सील

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075288
Views Today : 44
Views Last 7 days : 2230
Views Last 30 days : 9889
Total views : 104311
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.