![]()
बिलासपुर में देवरीखुर्द मोड़ पर आज सुबह बेतरतीब निर्माण कार्यों से उड़ रही धूल के कारण स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नागरिकों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हुआ। प्रदर्शनकारियों ने निर्माण कार्य की धीमी गति और सड़क पर पानी का छिड़काव न करने पर नाराजगी जताई। दरअसल, नेहरू चौक से दर्रीघाट तक लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके साथ ही नगर निगम देवरीखुर्द और पुराने पावर हाउस के पास पाइपलाइन बिछाने का काम करा रहा है। एक साथ चल रहे इन अव्यवस्थित कार्यों से लगातार धूल उड़ रही थी, जिससे क्षेत्र के लोग परेशान थे। तहसीलदार और सीएसपी ने गुस्साई भीड़ को समझाया कांग्रेस नेताओं की अगुवाई में हुए इस चक्का जाम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अभयनारायण राय, अन्य जान[रातिनिधि सहित कई नागरिक शामिल थे। प्रदर्शन शुरू होते ही तहसीलदार प्रकाश साहू और सीएसपी गगन कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और पीडब्ल्यूडी तथा नगर निगम के अधिकारियों को बुलाने का आश्वासन दिया। हालांकि, नाराज लोगों ने सुबह 11 बजे से 12 बजे के बीच तक चक्का जाम जारी रखा। सड़कों पर नियमित रूप से पानी छिड़काव कराने का आश्वासन बाद में, पीडब्ल्यूडी के एसडीओ आदित्य ग्रोवर, नगर निगम के कार्यपालन अभियंता अनुपम तिवारी और जोन कमिश्नर विभा सिंह ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। अधिकारियों ने निर्माण कार्यों के दौरान सड़कों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी कहा कि एक हफ्ते के भीतर लालखदान ओवरब्रिज से पावर हाउस चौक तक पहले एक ओर की और फिर दूसरी ओर की सड़क का निर्माण व्यवस्थित तरीके से किया जाएगा।
<
