![]()
बालोद जिले के गुण्डरदेही थाना क्षेत्र में एक वकील के घर 5 लाख की सेंधमारी हुई है। जहां सुने मकान में अज्ञात चोर ने हाथ साफ कर लिया। वकील ने पुलिस को जानकारी देकर एफआईआर दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार सांकरी गांव के रहने वाले वकील नेमेश्वर प्रसाद सिन्हा हर दिन की तरह शुक्रवार को नोटरी के लिए तहसील कार्यालय अर्जुन्दा गया हुए थे। वहीं उनकी पत्नी शादी कार्यक्रम में कुसुमकसा गई हुई थी। आलमारी से जेवरात गायब वकील नेमेश्वर नोटरी का काम निपटाकर शादी कार्यक्रम में शामिल होने अर्जुदा चले गए और जब वह 5.30 को वापस लौटे तो उनके घर और आलमारी का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा था। उन्होंने आलमारी को देखा तो सोने चांदी के कई आभूषण गायब थे। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस घर का हालात देख तत्काल उन्होंने गुण्डरदेही थाने में इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और उसके साथ डॉग स्क्वायड में पहुंचे। जहां पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू की इधर वकील ने थाने में पहुंचकर उनके घर में हुई लगभग पांच लाख रुपए के आभूषण की चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इधर पुलिस अज्ञात चोर की तलाश में जुड़ गई है।
<
