Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पानी टंकी परियोजना के लिए राशि निकली, काम शुरू नहीं:पूर्व जिला-पंचायत सदस्य ने थाने में की शिकायत, ‘गुम’ निर्माण कार्य की तलाश की मांग
Breaking News

पानी टंकी परियोजना के लिए राशि निकली, काम शुरू नहीं:पूर्व जिला-पंचायत सदस्य ने थाने में की शिकायत, ‘गुम’ निर्माण कार्य की तलाश की मांग

By adminApril 18, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
cc82f704 66f7 461b 981f 48235647d188 1776485989334
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



cc82f704 66f7 461b 981f 48235647d188 1776485989334
गरियाबंद जिले के देवभोग में पानी टंकी स्थापना और पाइपलाइन विस्तार की स्वीकृत परियोजना में अनियमितता सामने आई है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य धनमति यादव ने देवभोग थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए निर्माण कार्य के “गायब” होने की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि राशि आहरित हो चुकी है, फिर भी स्थल पर कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ। पूर्व जिला पंचायत सदस्य धनमति यादव ने बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने दासोपारा गांव के पेयजल संकट को देखते हुए वार्ड क्रमांक 13 में बोर खनन, पानी टंकी स्थापना, पाइपलाइन विस्तार का प्रस्ताव स्वीकृत कराया था। यह परियोजना जिला पंचायत निधि से दो साल पहले मंजूर हुई थी। इस योजना के लिए ग्राम पंचायत चिचिया को कार्य एजेंसी बनाया गया। पंचायत ने स्थल का जियो टैगिंग कराया, नोटशीट प्रक्रिया पूरी की, एक साल पहले 1.20 लाख रुपए की पहली किस्त भी निकाल ली। यह पूरी प्रक्रिया तत्कालीन सरपंच राजकुमार प्रधान के कार्यकाल में हुई। इसके बावजूद वर्तमान रिकॉर्ड में काम “प्रगति पर” दिखाया जा रहा है, जबकि जमीन पर एक ईंट तक नहीं रखी गई। प्रशासन को लगातार पत्राचार, जवाब नहीं धनमति यादव ने बताया कि पिछले छह महीने से वह जनपद और जिला प्रशासन को लगातार पत्र लिख रही थीं। उनका सवाल था कि कागजों में चल रहा काम आखिर हो कहां रहा है। कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने थाने का सहारा लिया। पुलिस बोली- जनपद से जानकारी मांगी जाएगी थाना प्रभारी फैजुल शाह ने कहा कि मामला प्रथम दृष्टया पुलिस हस्तक्षेप योग्य अपराध की श्रेणी में नहीं आता। आवेदन के आधार पर धारा 155 के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जनपद से जानकारी मांगी जाएगी कि स्वीकृत कार्य का क्रियान्वयन क्यों नहीं हुआ। सीईओ बोले- 6 महीने पहले मिली थी शिकायत जनपद सीईओ बीके भगत ने बताया कि छह महीने पहले शिकायत मिली थी। अब तक क्या कार्रवाई हुई, इसकी जानकारी संबंधित कर्मचारियों से लेकर ही दी जा सकेगी। 600 लोगों की आबादी एक हैंडपंप पर निर्भर चिचिया पंचायत के आश्रित ग्राम दासोपारा में चार वार्डों में लगभग 600 लोग रहते हैं। यहां केवल वार्ड 14 का एक हैंडपंप ही पेयजल का मुख्य स्रोत है। जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन तो बिछाई गई, मगर जल स्रोत की व्यवस्था नहीं की गई। प्रस्तावित टंकी वार्ड 13 में बननी थी, जिससे वार्ड 14 के हैंडपंप पर दबाव कम होता और दूर से पानी लाने वाली महिलाओं को राहत मिलती। गर्मी में बढ़ा आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराने से ग्रामीणों, खासकर महिलाओं में नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो खाली बर्तन लेकर नेशनल हाईवे जाम किया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

एसपी भावना गुप्ता ने पुलिस परिवार के लिए ड्राई कैंटीन:3 माह में बनी कैंटीन, कलेक्टर ने 'पुलिस कल्याण की मिसाल' बताया

April 18, 2026

Raipur Aparajita Center Reunites Woman With Family After 2 Years

April 18, 2026

बालोद में वकील के सूने घर में चोरी:5 लाख के जेवरात पर किया हाथ साफ, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067775
Views Today : 114
Views Last 7 days : 1019
Views Last 30 days : 4055
Total views : 88706
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.