भास्कर न्यूज | टिटिलागढ़| महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने की दिशा में लायंस क्लब टिटिलागढ़ द्वारा प्रारंभ किया गया “सिलाई लर्निंग ट्रेनिंग प्रोग्राम” सफलता के साथ निरंतर संचालित हो रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम वर्तमान में अपने आठवें दिन भी सुचारु रूप से जारी रहा। कार्यक्रम की शुरुआत में कुल 28 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया था, किंतु इसकी उपयोगिता एवं लोकप्रियता को देखते हुए अब 7 नए पंजीकरण और प्राप्त हुए हैं। वर्तमान में कुल 35 महिलाएं व युवतियां इस सिलाई प्रशिक्षण कक्षा से जुड़कर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सिलाई का…
Author: admin
तस्वीर सेंट्रल यूनिवर्सिटी कैंपस और आसपास के क्षेत्र की है। फाइलों के मुताबिक 2023-24 में यहां 17 एकड़ (7 हेक्टेयर) में 7700 पौधे लगाए गए थे। इनमें ‘दहमन’, ‘कुल्लू’, ‘भेलवा’, ‘महुआ’ और ‘नीम’ जैसे दुर्लभ पौधों की लंबी सूची दर्ज है। लेकिन हकीकत में ऐसा लगता है कि यहां कभी पौधरोपण हुआ ही नहीं, बल्कि ‘घास-फूस संवर्धन कार्यक्रम’ चला। वन विभाग, यूनिवर्सिटी के वानिकी विभाग और टीएफआरआई जबलपुर के इस त्रिकोणीय सहयोग के बावजूद जमीन पर हरियाली नहीं दिख रही। सवाल ये है कि आखिर 7700 पौधे कहां गए? क्या वे फाइलों के पन्नों में ही सूख गए? वन विभाग…
बेनूर| डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत खोड़गांव में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं प्राधिकरण अध्यक्ष खिलावन राम रीगरी के निर्देशानुसार तथा तालुका विधिक सेवा समिति नारायणपुर के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ठाकुर और सचिव गायत्री साय के निर्देशन में संपन्न हुआ। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों एवं आमजनों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में अधिकार मित्र रेणुका बघेल ने उपस्थित ग्रामीणों को निशुल्क विधिक सहायता योजना,…
भास्कर न्यूज | जांजगीर भगवान परशुराम के जन्मोत्सव और अक्षय तृतीया के अवसर पर ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच जांजगीर की ओर से 20 अप्रैल को अग्रसेन भवन नैला में बटुकों का उपनयन संस्कार आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक जयंती दुबे के निवास पर हुई। इसमें बताया कि उपनयन संस्कार की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समिति की सदस्य वीना शर्मा और नीरा शर्मा ने बताया कि अब तक 23 बटुकों का पंजीयन हो चुका है और पंजीयन प्रक्रिया जारी है। अलका शर्मा और गीता मिश्रा ने पंजीकृत बटुकों के परिजनों से सुबह…
टिटिलागढ़| महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से लायंस क्लब टिटिलागढ़ द्वारा एक और महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। क्लब द्वारा स्नेहपूर्ण सहयोग के साथ स्निग्धास ग्लैम स्टूडियो, टिटिलागढ़ के संयुक्त तत्वावधान में 2 माह का “बेसिक ब्यूटी कोर्स” आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी 22 अप्रैल से प्रारंभ होगा, जबकि इच्छुक प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 अप्रैल निर्धारित की गई है। प्रतिदिन यह कोर्स प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होगा।इस कोर्स के अंतर्गत प्रतिभागियों को सलून एथिक्स एवं पर्सनल ग्रूमिंग, स्वच्छता एवं उपकरणों की देखभाल, हेयर…
माकड़ी| माकड़ी। डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर महार समाज माकड़ी द्वारा सादगी और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भीमराज लावत्रे, खेदूराम नाग, अर्जुन लावत्रे, मनोज लावत्रे, राजेश सहारे, नितेश लावत्रे, राकेश वैध, हरेंद्र नाग, मदन नाग, अभिषेक सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समाज प्रमुख भीमराज लावत्रे एवं खेदूराम नाग ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके…
बस्तर का अबूझमाड़ क्षेत्र, जो कभी नक्सलियों की मजबूत शरणस्थली माना जाता था, अब यहां तस्वीर बदल रही है। केंद्र की ओर से नक्सलवाद से मुक्त होने के ऐलान के बाद यह क्षेत्र प्रशासनिक दायरे में आ रहा है। यहां के 239 गांवों में पहली बार सरकारी सर्वे शुरू हुआ है। इस सर्वे के जरिए यह पता लगाया जा रहा है कि किस गांव में कितने परिवार रहते हैं, परिवारों में कितने सदस्य हैं, कितने लोग खेती करते हैं और किसके कब्जे में कितनी जमीन है। राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम ने इस काम की शुरुआत कर दी…
भास्कर न्यूज | दंतेवाड़ा जिले की पुलिस ने देश के कई राज्यों में सक्रिय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी गौरव राय के निर्देशन में की गई कार्रवाई में राजस्थान से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर दंतेवाड़ा लाया गया है। पुलिस के अनुसार गिरोह अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर व्हाट्सएप के जरिए सैकड़ों बैंक खातों की खरीदी-बिक्री करता था और इन्हीं खातों के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी को अंजाम देता था। साइबर सेल नोडल अधिकारी डीएसपी ठाकुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित कर राजस्थान भेजी गई…
कोरबा में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और मंत्री लखनलाल देवांगन के बीच रेत तस्करी, अवैध वसूली और बालकोनगर में दुकानों को हटाए जाने के मुद्दे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। यह विवाद उस समय सामने आया, जब बालको प्रबंधन ने लघु दुकानदारों को दुकानें खाली करने के लिए नोटिस जारी किए। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग बालको में ‘दलाली’ करते हैं और अवैध वसूली के लिए काम का टुकड़ा लेने में संलिप्त हैं, इसलिए वे इस मुद्दे पर सामने नहीं आ रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि लखन लाल…
डोंगरगढ़ में नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आशीष पुर्ती को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। ग्राम अछोली निवासी ललिता सिंह (33) ने डोंगरगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि नवंबर 2025 में आशीष पुर्ती और उसके साथी काली राम पार्कर (जिला दुर्ग निवासी) ने उन्हें एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में काउंसलर पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। 4 लाख रुपये की मांग, 2 लाख रुपये एडवांस दिया था आरोपियों ने नौकरी के बदले कुल…