छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बॉयलर ब्लास्ट हो गया। हादसे में 14 मजदूरों की मौत हो गई है। ASP पंकज पटेल ने इसकी पुष्टि की है। 4 मजदूरों की मौत मौके पर ही हो गई थी। वहीं 18 घायलों को रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल लाया गया, जहां 8 मजदूरों ने दम तोड़ दिया है। बाकी 10 घायलों की हालत गंभीर है। मजदूर 80% झुलस गए हैं। घटना डभरा थाना क्षेत्र की है। हादसे में 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे हैं। रायगढ़ के ही मेट्रो हॉस्पिटल में 3 घायलों का इलाज…
Author: admin
हाई कोर्ट ने रसूख और पद के दुरुपयोग के मामले में 13 साल से नौकरी कर रहे राजस्व उप निरीक्षक की नियुक्ति को रद कर दिया है। …और पढ़ेंPublish Date: Tue, 14 Apr 2026 11:04:30 AM (IST)Updated Date: Tue, 14 Apr 2026 11:11:14 AM (IST)HighLightsरसूख और पद के दुरुपयोग मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसलानिर्णय को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में दायर की थी याचिका छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने नियुक्ति आदेश को निरस्त किया नईदुनिया प्रतिनिध, बिलासपुर। हाई कोर्ट ने रसूख और पद के दुरुपयोग के मामले में 13 साल से नौकरी कर रहे राजस्व उप निरीक्षक की नियुक्ति…
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। औद्योगिक संयंत्रों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और मेंटेनेंस में बरती गई मामूली लापरवाही निर्दोष श्रमिकों-कर्मचारियों के लिए काल साबित होती है। पावर और स्टील प्लांटों के बायलर के भीतर का तापमान 1,100 से 1,500 डिग्री सेल्सियस तक रहता है, जो लोहे जैसी कठोर धातु को भी तरल बनाने की क्षमता रखता है। इतनी प्रचंड ऊष्मा के बीच भाप का अनियंत्रित दबाव किसी भी कमजोर ढांचे को फाड़कर भीषण विस्फोट का रूप ले लेता है। हाल के वर्षों में प्रदेश में हुए बड़े हादसों की जांच रिपोर्टों ने भी इस कड़वे सच की पुष्टि की है कि…
आरोपित ने प्रार्थिया की फोटो को अपनी फोटो के साथ एडिट कर उसे भेजा और धमकी दी कि यदि वे कोर्ट में पेशी के लिए आए, तो दोनों को जान से मार दिया जाएगा। …और पढ़ेंPublish Date: Tue, 14 Apr 2026 09:11:27 PM (IST)Updated Date: Tue, 14 Apr 2026 09:40:43 PM (IST)सोशल मीडिया के ज़रिये किया अपराध।HighLightsपति की पहली पत्नी के प्रेमी ने महिला को दी जान से मारने की भी दे डाली धमकी इंस्टाग्राम पर फोटो एडिट कर भेजा और पति-पत्नी को बदनाम करने की लिखी बातसकरी पुलिस ने अपराध दर्ज किया, जांच करने के लिए आरोपित की तलाश…
नईदुनिया प्रतिनिधि, सक्ती। सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार को हुए भीषण बॉयलर विस्फोट ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। सक्ती एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने पुष्टि की है कि कुल घायल 34 में से 14 श्रमिकों की मौत हो गई है। अचानक हुए इस हादसे के बाद प्लांट परिसर में आग और धुएं का गुबार फैल गया, जिससे वहां काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास मौजूद श्रमिक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। 30 से अधिक मजदूर घायल, कई की हालत गंभीर जानकारी के अनुसार…
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जिले से बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जहां 11 हजार से अधिक संदिग्ध किसानों की पहचान की गई है। 2,163 ऐसे किसानों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है, फिर भी उनके बैंक खातों में राशि स्थानांतरित होती रही। प्रारंभिक जांच में 1,310 किसान अपात्र पाए गए हैं। इनके नामों को हटाने के लिए सूची मुख्यालय भेज दी गई है। वहीं शेष किसानों का सत्यापन जारी है। भौतिक सत्यापन में यह राजफाश हुआ जिले में योजना के तहत 92,518 किसान पंजीकृत हैं। कृषि विभाग के भौतिक सत्यापन…
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। सड़कों पर रफ्तार के साथ नशे के मेल को रोकने के लिए राज्य पुलिस अब स्मार्ट अवतार में नजर आएगी। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और ड्रंक एंड ड्राइव करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का सहारा लिया है। अब पुलिस के पास ऐसी एडवांस ब्रीद एनालाइजर मशीनें होंगी, जो केवल गंध मात्र से ही चालक के नशे में होने की पुष्टि कर देंगी। इसके साथ ही नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के लिए भारी संख्या में व्हील लाक खरीदे गए हैं। अधिकारियों को इन नई मशीनों का प्रशिक्षण दिया जा रहा इन…
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। फाफाडीह स्थित रायपुर गैस एजेंसी के निलंबन के बाद उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। सोमवार सुबह बड़ी संख्या में उपभोक्ता एजेंसी पहुंचे, जहां एक माह पहले से बुकिंग के बावजूद सिलिंडर नहीं मिलने पर आक्रोश भड़क गया। एजेंसी के बाहर पहले ही स्टाक खत्म होने का बोर्ड लगा दिया गया था, इसके बावजूद लोग सुबह छह बजे से लाइन में लगे रहे। मौके पर कर्मचारियों द्वारा फिर से गैस नहीं होने की जानकारी देने पर उपभोक्ताओं ने हंगामा कर दिया और कार्यालय में तोड़फोड़ भी की। आरोप,पुराने बुकिंग वालों को गैस नहीं दी जा रही उपभोक्ताओं…
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। प्रदेश में जनगणना को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। यह दो चरणों में होगी। 16 अप्रैल से डिजिटल मोड पर स्व-गणना और एक मई से कर्मचारी (प्रगणक) घर-घर जाकर मकान सूचीकरण का काम करेंगे। जनगणना के दौरान मकान से संबंधित विस्तृत जानकारी ली जाएगी, जिसमें फर्श, दीवार और छत में प्रयुक्त सामग्री के साथ शौचालय और पेयजल स्रोत की स्थिति शामिल होगी। उपलब्ध सुविधाएं और परिसंपत्तियों से जुड़े सवाल इसके अलावा परिवार की संरचना, उपलब्ध सुविधाएं और परिसंपत्तियों से जुड़े कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव व प्रदेश जनगणना…
कोरबा के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें फिर बढ़ गई हैं। मंगलवार सुबह इमली छपार चौक स्थित स्काई मेंस वेयर दुकान को निशाना बनाया गया। चोर दुकान का छज्जा तोड़कर अंदर घुसे और नगदी, कपड़े व जूते लेकर फरार हो गए। दुकान संचालक आकाश साहू ने बताया कि मंगलवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे, तो दुकान का छप्पर टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। चोर गल्ले में रखे लगभग 5 हजार रुपये के साथ-साथ नए कपड़े और जूते भी ले गए। उन्होंने तुरंत कुसमुंडा पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर…