माकड़ी| माकड़ी। डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर महार समाज माकड़ी द्वारा सादगी और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भीमराज लावत्रे, खेदूराम नाग, अर्जुन लावत्रे, मनोज लावत्रे, राजेश सहारे, नितेश लावत्रे, राकेश वैध, हरेंद्र नाग, मदन नाग, अभिषेक सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समाज प्रमुख भीमराज लावत्रे एवं खेदूराम नाग ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
<
