सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट हादसे को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने जांच समिति का गठन किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर 9 सदस्यीय टीम बनाई गई है, जो पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी। समिति का संयोजक पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को बनाया गया है। इसके अलावा पूर्व मंत्री नंदकुमार वर्मा समेत कई विधायक और संगठन के पदाधिकारी सदस्य बनाए गए हैं। ये हैं समिति के सदस्य समिति में विधायक रामकुमार यादव (चंद्रपुर), अटल श्रीवास्तव (कोटा), बावनलाल साहू (बेमेतरा), राघवेंद्र सिंह (अकलतरा), व्यास कश्यप (जांजगीर-चांपा), शेषराज हरबंश (पामगढ़) और जिला कांग्रेस अध्यक्ष…
Author: admin
भास्कर न्यूज | जांजगीर-देवरी चांपा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बघौदा में पीएम आवास के तहत मिले नए आशियाने को बनाने की तैयारी एक परिवार के लिए काल बन गई। अपने पुराने घर की छत (छप्पर) तोड़ते समय संतुलन बिगड़ने से गिरे एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे दो मासूम बच्चों का सहारा छीन लिया। ग्राम बघौदा निवासी रमेश कुमार बरेठ (44 वर्ष) को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नया पक्का मकान स्वीकृत हुआ था। वह जल्द से जल्द नए मकान का निर्माण शुरू करना चाहते थे। 12 अप्रैल की सुबह लगभग 8 बजे, रमेश अपने पुराने कच्चे…
नरियरा| ग्राम नरियरा निवासी रामकुमार निर्मलकर बीते 13 अप्रैल की सुबह से लापता हैं। परिजनों के अनुसार रामकुमार सुबह करीब 5 बजे घर से गांव के तालाब में नहाने जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने दिनभर गांव और आसपास के संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। घटना के बाद से परिवार में चिंता और भय का माहौल है। ग्रामीणों की मदद से रामकुमार निर्मलकर की खोजबीन जारी है।
छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। कल यानी 16 अप्रैल से बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ इलाकों में हीट वेव चलने की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। इस दौरान पूरे प्रदेश में मौसम ड्राई बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 41.2°C रायपुर में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.9°C अंबिकापुर में…
भास्कर न्यूज | कुकदूर बुढ़ा देव राजगोड़ समाज भोरमदेव द्वारा कुकदूर केंद्र के पदाधिकारियों का चयन किया गया। सर्व सहमति से रिद्धराम श्याम को अध्यक्ष व भाग सिंह मरावी को सचिव चुना गया। खेलन सिंह धुर्वे ने बताया कि यह बैठक ग्राम कुई में आगर नदी के तट पर स्थित चंडी मंदिर प्रांगण में हुई। समाज के लोगों ने आपस में सर्व सहमति से पदाधिकारियों का चयन किया है। इस दौरान समाज के लोग मौजूद थे।
भास्कर न्यूज | बालोद संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समयावधि में करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने भारत सरकार के आई गोट कर्मयोगी पोर्टल में अधिकारी-कर्मचारियों के ऑन बोर्डिंग की समीक्षा करते हुए सभी विभाग प्रमुखों को 15 अप्रैल तक अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से ऑन बोर्डिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वार्षिक वेतन वृद्धि एवं गोपनीय प्रतिवेदन (एसीआर) के लिए भी यह…
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के जरिए 7693 लोगों से 1.11 करोड़ रुपए की ठगी की गई है। लोक सेवा केंद्र की आड़ में फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने 2 संचालक समेत 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत.जांच में सामने आया कि गिरोह यूट्यूब चैनल, फर्जी प्रोफाइल और कॉल सेंटर के जरिए देशभर के लोगों को शादी के नाम पर फंसाता था। रजिस्ट्रेशन फीस, मीटिंग फीस जैसे बहानों से यूपीआई के जरिए रकम वसूली जाती थी, लेकिन बाद में उन्हें कोई जानकारी या साथी नहीं दिखाया जाता था।देखिए पहले…
बस्तर संभाग में इस वर्ष तेंदूपत्ता संग्रहण को लेकर ऐतिहासिक पहल की जा रही है। पहली बार नक्सल प्रभावित रहे हिड़मा के गांव पूवर्ती और पापा राव के गांव निमाईगुड़ा में तेंदूपत्ता की खरीदी शुरू होगी। नक्सलवाद के कमजोर पड़ने के बाद ऐसे 50 से अधिक गांव सामने आए हैं, जहां अब तक कभी खरीदी नहीं हुई थी, लेकिन इस साल यहां भी संग्रहण केंद्र खोले जाएंगे। अब तक इन गांवों के ग्रामीण तेंदूपत्ता तोड़ने के बावजूद उसका लाभ नहीं ले पाते थे, लेकिन अब गांवों में ही खरीदी केंद्र खुलने से उन्हें सीधा फायदा मिलेगा। प्रशासन का मानना है…
भास्कर न्यूज| दंतेवाड़ा बीजापुर जिले के अलग-अलग जंगलों में महीने भर से लगातार एक हजार से ज्यादा जगह आग लग चुकी है, पीड़िया सीआरपीएफ कैंप के पास स्थित सुदा मेट्टा पहाड़ी की 3 टेकरियों के जंगल में आग लग गई, जिससे आसपास के गांव और जिओ मोबाइल टावर खतरे में आ गए। इसकी सूचना मिलने पर पीड़िया कैंप में स्थित सीआरपीएफ की 199 वीं वाहिनी की बी कंपनी के कैंप कमांडर राजीव कुमार तथा कंपनी कमांडर अक्षय झा सहित सहायक कमांडेंट व कंपनी के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिना किसी बाहरी सहायता के पानी, मिट्टी, अग्निशमन यंत्र आदि…
भांसी| दंतेवाड़ा जिले के धुरली ग्राम पंचायत से पुजारी पारा तक जाने वाली लगभग 5 किलोमीटर लंबी सड़क की हालत इन दिनों बेहद दयनीय हो चुकी है। यह सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है और कई जगहों पर टूट गई है, जिससे आम ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क दो महत्वपूर्ण गांव को जोड़ती है और धुरली से पुजारी पारा, मासापारा तक आवागमन का मुख्य मार्ग है, लेकिन वर्षों से मरम्मत न होने के कारण अब यह रास्ता पैदल चलने लायक भी नहीं बचा है।ग्रामीणों का कहना है कि जहां आज के…