भास्कर न्यूज | टिटिलागढ़| महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने की दिशा में लायंस क्लब टिटिलागढ़ द्वारा प्रारंभ किया गया “सिलाई लर्निंग ट्रेनिंग प्रोग्राम” सफलता के साथ निरंतर संचालित हो रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम वर्तमान में अपने आठवें दिन भी सुचारु रूप से जारी रहा। कार्यक्रम की शुरुआत में कुल 28 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया था, किंतु इसकी उपयोगिता एवं लोकप्रियता को देखते हुए अब 7 नए पंजीकरण और प्राप्त हुए हैं। वर्तमान में कुल 35 महिलाएं व युवतियां इस सिलाई प्रशिक्षण कक्षा से जुड़कर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सिलाई का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। प्रतिभागियों द्वारा भी इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया जा रहा है तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता की सराहना की जा रही है। कार्यक्रम का संचालन लायंस क्लब टिटिलागढ़ के पदाधिकारियों अध्यक्ष लायन संजय सोनी, सचिव लायन पंकज कुमार नांदेव, कोषाध्यक्ष लायन बिनय कुमार जैन एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर लायन बबिता शर्मा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। लायंस क्लब टिटिलागढ़ द्वारा इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहे हैं।
<
