Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » नौकरी का झांसा देकर 2 लाख की ठगी:डोंगरगढ़ पुलिस ने आरोपी को दबोचा, जेल भेजा
Breaking News

नौकरी का झांसा देकर 2 लाख की ठगी:डोंगरगढ़ पुलिस ने आरोपी को दबोचा, जेल भेजा

By adminApril 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1a0b88cc b825 4cca bb11 432e5780426e 1776177755538
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1a0b88cc b825 4cca bb11 432e5780426e 1776177755538
डोंगरगढ़ में नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आशीष पुर्ती को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। ग्राम अछोली निवासी ललिता सिंह (33) ने डोंगरगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि नवंबर 2025 में आशीष पुर्ती और उसके साथी काली राम पार्कर (जिला दुर्ग निवासी) ने उन्हें एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में काउंसलर पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। 4 लाख रुपये की मांग, 2 लाख रुपये एडवांस दिया था आरोपियों ने नौकरी के बदले कुल 4 लाख रुपये की मांग की थी, जिसमें से 2 लाख रुपये एडवांस के तौर पर ले लिए गए। पीड़िता का आरोप है कि पैसे लेने के बाद न तो नौकरी दिलाई गई और न ही रकम वापस की गई। काफी समय तक टालमटोल के बाद पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया मामले की गंभीरता को देखते हुए डोंगरगढ़ पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के बाद आरोपी आशीष पुर्ती (43), निवासी डोंगरगढ़ को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उसे 14 अप्रैल को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे नौकरी के नाम पर किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं और पैसे न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जिला अस्पताल में संदिग्धों पर सख्ती, अधीक्षक ने दिए आदेश:मरीजों को गुमराह कर निजी अस्पताल ले जाने वालों पर रखी जाएगी नजर

June 26, 2026

बलौदाबाजार के खर्वे में 8 लोगों की संदिग्ध मौत मामला:विधायक संदीप साहू ने सीबीआई जांच की मांग की, गृहमंत्री को सौंपा पत्र

June 26, 2026

छत्तीसगढ़ आएंगे राज्यसभा सांसद प्रवीण चक्रवर्ती:कांग्रेस नेता सीए ने दिया न्योता, चेन्नई में हुई मुलाकात में अर्थव्यवस्था और निवेश पर हुई बातचीत

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076121
Views Today : 670
Views Last 7 days : 3476
Views Last 30 days : 11308
Total views : 106113
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.