भास्कर न्यूज | जांजगीर भगवान परशुराम के जन्मोत्सव और अक्षय तृतीया के अवसर पर ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच जांजगीर की ओर से 20 अप्रैल को अग्रसेन भवन नैला में बटुकों का उपनयन संस्कार आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक जयंती दुबे के निवास पर हुई। इसमें बताया कि उपनयन संस्कार की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समिति की सदस्य वीना शर्मा और नीरा शर्मा ने बताया कि अब तक 23 बटुकों का पंजीयन हो चुका है और पंजीयन प्रक्रिया जारी है। अलका शर्मा और गीता मिश्रा ने पंजीकृत बटुकों के परिजनों से सुबह 7 बजे अग्रसेन भवन नैला पहुंचने कहा है। उपनयन संस्कार के आचार्य पंडित राजकुमार मिश्रा होंगे। प्रमुख यजमान चंद्रहास मिश्रा और निशा मिश्रा रहेंगे। जयश्री शर्मा और नीलू शर्मा ने बताया भगवान के जन्मोत्सव और उपनयन संस्कार के बाद शाम 5 बजे पुलिस कंट्रोल रूम के सामने से भगवान और बटुकों की शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो परशुराम चौक नैला तक जाएगी। शोभायात्रा का समापन भगवान परशुराम की महाआरती के साथ होगा। ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच की ओर से उपनयन संस्कार में शामिल सभी बटुकों और विप्रजनों से शोभायात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है। किरण शुक्ला और अनिता मिश्रा ने बताया कि मुंडन, नहडोरी, गुरु मंत्र सहित सभी मांगलिक कार्य पंजीयन क्रमांक के अनुसार ही कराए जाएंगे। पंजीकृत बटुकों में विवेक तिवारी जांजगीर, भावेश कुमार पाण्डेय पकरिया, आशुतोष पाण्डेय अड़भार, शिवांग पाण्डेय जांजगीर, रितुराज चौबे बनाहील, घनश्याम तिवारी खिसोरा, पुष्कर मिश्रा जांजगीर, शौर्य मिश्रा जांजगीर, प्रांशुल पाण्डेय अकलतरा, अनुराग दुबे भवरेली, पार्थ पाण्डेय चांपा, पीयूष दुबे जयरामनगर, रुद्र उपाध्याय जांजगीर, प्रियांशु दुबे जांजगीर, लक्की पाण्डेय भडेसर, नितिन पाण्डेय छुरी, मयंक पाण्डेय छुरी, स्वप्निल तिवारी चांपा, गौरव तिवारी मुड़पार, प्रखर उपाध्याय जांजगीर, प्रवीण उपाध्याय जांजगीर और पीयूष पाण्डेय जांजगीर शामिल हैं।
<
