Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा में अवैध वसूली और दुकान हटाने पर सियासत:जयसिंह बोले-भाजपा के लोग करते हैं दलाली;लखनलाल ने कहा- दुकान हटाए जाने पर राजनीति' कर रहे
Breaking News

कोरबा में अवैध वसूली और दुकान हटाने पर सियासत:जयसिंह बोले-भाजपा के लोग करते हैं दलाली;लखनलाल ने कहा- दुकान हटाए जाने पर राजनीति' कर रहे

By adminApril 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
6e3fd5f9 1aad 4663 beb5 21d5543f548f 1776145977477
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



6e3fd5f9 1aad 4663 beb5 21d5543f548f 1776145977477
कोरबा में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और मंत्री लखनलाल देवांगन के बीच रेत तस्करी, अवैध वसूली और बालकोनगर में दुकानों को हटाए जाने के मुद्दे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। यह विवाद उस समय सामने आया, जब बालको प्रबंधन ने लघु दुकानदारों को दुकानें खाली करने के लिए नोटिस जारी किए। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग बालको में ‘दलाली’ करते हैं और अवैध वसूली के लिए काम का टुकड़ा लेने में संलिप्त हैं, इसलिए वे इस मुद्दे पर सामने नहीं आ रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि लखन लाल देवांगन के भतीजे ने ‘फरमान’ जारी किया है कि रेत का काम केवल वही करेंगे और इसी के तहत वसूली की जा रही है। दूसरी ओर मंत्री लखन लाल देवांगन ने जयसिंह अग्रवाल के आरोपों को खारिज करते हुए उन पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जयसिंह अग्रवाल बालको में दुकान हटाए जाने के मुद्दे पर ‘राजनीति’ कर रहे हैं। उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए रेत सप्लाई के आरोपों को भी निराधार बताया। उन्होंने कहा कि जयसिंह अग्रवाल बालको में दुकान हटाए जाने के मुद्दे पर ‘राजनीति’ कर रहे हैं। आरोप साबित करने की चुनौती लखन लाल देवांगन ने जयसिंह अग्रवाल को चुनौती देते हुए कहा कि वे उनके भतीजे पर लगाए गए वसूली के आरोपों को प्रमाणित करें। उन्होंने सवाल किया कि क्या वे यह साबित कर सकते हैं कि उनका भतीजा कहीं जाकर पैसा वसूलता है, उसके पास कितने ट्रक हैं, या वह सर पर बालू सप्लाई करेगा। दुकानदारों के समर्थन में बैठक आयोजित बता दें कि पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बालकोनगर के लघु दुकानदारों के समर्थन में उत्सव वाटिका, इंदिरा मार्केट में बैठक आयोजित की थी। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बालको प्रबंधन से नोटिस प्राप्त प्रभावित दुकानदार और उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। दुकानों को खाली करने का अल्टीमेटम बालको प्रबंधन ने इन दुकानदारों को अपनी दुकानें खाली करने के लिए 8 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिया था। नोटिस में कहा गया था कि अगर दुकानदार खुद स्थल खाली नहीं करते हैं, तो प्रबंधन की ओर से बलपूर्वक ठेला-गुमटी हटाने की कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जिला अस्पताल में संदिग्धों पर सख्ती, अधीक्षक ने दिए आदेश:मरीजों को गुमराह कर निजी अस्पताल ले जाने वालों पर रखी जाएगी नजर

June 26, 2026

बलौदाबाजार के खर्वे में 8 लोगों की संदिग्ध मौत मामला:विधायक संदीप साहू ने सीबीआई जांच की मांग की, गृहमंत्री को सौंपा पत्र

June 26, 2026

छत्तीसगढ़ आएंगे राज्यसभा सांसद प्रवीण चक्रवर्ती:कांग्रेस नेता सीए ने दिया न्योता, चेन्नई में हुई मुलाकात में अर्थव्यवस्था और निवेश पर हुई बातचीत

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076121
Views Today : 670
Views Last 7 days : 3476
Views Last 30 days : 11308
Total views : 106113
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.