टिटिलागढ़| महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से लायंस क्लब टिटिलागढ़ द्वारा एक और महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। क्लब द्वारा स्नेहपूर्ण सहयोग के साथ स्निग्धास ग्लैम स्टूडियो, टिटिलागढ़ के संयुक्त तत्वावधान में 2 माह का “बेसिक ब्यूटी कोर्स” आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी 22 अप्रैल से प्रारंभ होगा, जबकि इच्छुक प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 अप्रैल निर्धारित की गई है। प्रतिदिन यह कोर्स प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होगा।इस कोर्स के अंतर्गत प्रतिभागियों को सलून एथिक्स एवं पर्सनल ग्रूमिंग, स्वच्छता एवं उपकरणों की देखभाल, हेयर केयर बेसिक्स, स्किन केयर एवं फेशियल, थ्रेडिंग एवं वैक्सिंग तथा क्लाइंट हैंडलिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही, प्रतिभागियों को मॉडल्स पर प्रैक्टिकल अभ्यास एवं लाइव डेमो सेशन के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान किया जाएगा।कार्यक्रम की प्रोजेक्ट हेड लायन बिंदु साहू एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर लायन सीमा देवी गोयल हैं। अध्यक्ष लायन संजय सोनी, सचिव लायन पंकज कुमार नामदेव एवं बिनय कुमार जैन के मार्गदर्शन में आयोजन किया जा रहा है।
<
