Author: admin

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर रायपुर में आज रोमांच और गौरव का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम अपने दमदार करतबों से आसमान में अद्भुत नजारे पेश करेगी। इसके लिए टीम ने एक दिन पहले रिहर्सल किया।.नवा रायपुर के सेंध तालाब के ऊपर एयर शो होगा। इस शो में 9 हॉक एमके-132 फाइटर जेट्स एक साथ आसमान में उड़ान भरेंगे और ‘बॉम्ब बर्स्ट’ ‘हार्ट इन द स्काई’ और ‘एरोहेड’ जैसे रोमांचक फॉर्मेशन पेश करेंगे।ग्रुप कैप्टन अजय दशरथी सूर्यकिरण टीम को लीड करेंगे। स्क्वॉड्रन लीडर गौरव पटेल भी टीम का हिस्सा है। खास बात है…

Read More

बीजापुर जिले के अंदरूनी गांवों के 120 से अधिक ग्रामीणों ने विधायक विक्रम मंडावी से मुलाकात की। 4 नवंबर को उन्होंने पीढ़ियों से निवास कर रहे परिवारों के लिए वनाधिकार पट्टा जारी करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।.यह ज्ञापन वाडला, नल्लमपल्ली, पेटाबोगड़ा, गंगारम, लिंगापुर, पोलेम और गोखुर सहित 7 गांवों के ग्रामीणों ने दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे इन गांवों में पीढ़ियों से खेती-किसानी कर जीवन यापन कर रहे हैं।सरकारी योजनाओं का नहीं मिल रहा लाभग्रामीणों के अनुसार, उन्हें अब तक जमीन का पट्टा नहीं मिला है, जिससे वे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा…

Read More

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन राजनांदगांव में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे महतारी वंदन योजना और नियद नेल्लानार योजना के तहत कुल 69 लाख 15 हजार 273 हितग्राहियों को 647 करोड़ 28 लाख 36 हजार 500 रुपए की राशि डीबीटी के.महतारी वंदन योजना के अंतर्गत, उपराष्ट्रपति नवंबर महीने की 21वीं किस्त के रूप में प्रदेश की 69 लाख 07 हजार 615 महिला हितग्राहियों के खातों में 646 करोड़ 52 लाख 10 हजार रुपए सीधे हस्तांतरित करेंगे।इसके अलावा नियद नेल्लानार योजना की पहली किस्त के रूप में 7 हजार 658 हितग्राहियों को 76 लाख 26 हजार 500…

Read More

मुंगेली कलेक्टर कुन्दन कुमार ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की धीमी प्रगति पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता (ईई) सहित पांच इंजीनियरों को कारण बताओ नोटिस जारी करने और उनका आगामी वेतन रोकने के निर्देश दिए है.इसके साथ ही, एक हितग्राही को सोलर पैनल न लगाने वाले वेंडर पर एफआईआर दर्ज कराने का भी आदेश दिया गया है। कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में योजना की समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर ने जिले और विकासखंडवार प्रगति की जानकारी ली। लक्ष्य के अनुरूप धीमी प्रगति पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की।इन अधिकारियों को नोटिस जारीजिन अधिकारियों…

Read More

राजनांदगांव में सुबह से मौसम साफ है, धूप निकली हुई है।छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान रात का तापमान लगभग वही रहेगा जो अभी है। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। यानी अगले हफ्ते से ठंड और बढ़ेगी।.दरअसल, उत्तर दिशा से ठंडी हवाएं आने से तापमान में गिरावट की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा आने वाले दो दिनों के बाद जिस तरह का मौसम बनेगा, उसमें तेजी से मलेरिया फैलने का संकट भी छत्तीसगढ़ में दिख रहा। ये…

Read More

अमरकंटक के साल वनों में बोरर कीड़े के प्रकोप से हजारों पेड़ सूख चुके हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय साधु-संतों, समाजसेवियों, पत्रकारों, राजनीतिक प्रतिनिधियों और व्यवसायियों ने वनों को बचाने के लिए एक जनआंदोलन शुरू किया है।.पिछले कुछ महीनों में साल बोरर कीड़े के कारण हजारों साल वृक्ष सूख गए। यह कीट संक्रमण क्षेत्र के पर्यावरण, जल स्रोतों और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए खतरा है। वनों की इस चिंताजनक स्थिति से अमरकंटक की प्राकृतिक पहचान और पर्यावरण संतुलन प्रभावित हो रहा है।वृक्षों के प्रति जिम्मेदारी की भावना जागृत करना मकसदइस संकट को देखते हुए अमरकंटक के सामाजिक…

Read More

छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर बलौदाबाजार में जिला स्तरीय 3 दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन पंडित चक्रपाणी शुक्ल शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में किया जा रहा है।.आयोजन की दूसरी शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया, जिसमें कठपुतली नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसके साथ ही टीबी मुक्त और बाल विवाह मुक्त पंचायतों को प्रशस्ति पत्र भी दिए गए।संगीत और नृत्य ने समां बांधासांस्कृतिक संध्या में भिलाई के ‘रंग सरोवर’ ने छत्तीसगढ़ की पुरातन व पारंपरिक शैलियों की झलकियां प्रस्तुत कीं। भूपेंद्र साहू और उनके साथी कलाकारों के गीत, संगीत और नृत्य ने समां बांधा। दर्शक…

Read More

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक वकील महिला का केस लड़ते-लड़ते उसे अपना दिल दे बैठा। वकील ने पहले महिला का उसके पति से तलाक कराया। इस दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया, तब उसने शादी करने का झांसा देकर रेप किया।.वकील ने महिला को कहा कि उसकी पत्नी से विवाद होता है। इसलिए उससे तलाक लेकर दोनों शादी करेंगे। इसी झांसे में महिला आ गई। लेकिन, बाद में वकील ने शादी करने से इनकार कर दिया। अब महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने वकील को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।आरोपी वकील पवन अवस्थी।जानिए क्या…

Read More

रामानुजगंज में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 5 नवंबर को कन्हर नदी के तटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में लोगों ने तड़के सुबह 3 बजे से ही पवित्र नदी में स्नान कर भगवान विष्णु और शिव की आराधना की।.सबसे अधिक भीड़ राम मंदिर घाट, महामाया मंदिर घाट और शिव मंदिर घाट पर देखी गई। यहां श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद दीपदान और पूजा-अर्चना की। राम मंदिर घाट परिसर में अलसुबह से ही ‘हर हर गंगे’, ‘जय श्रीराम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष गूंजते रहे।श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर कन्हर नदी में प्रवाहित किए, जिससे…

Read More

राजधानी रायपुर के चर्चित कल्चरल वेलनेस स्पा सेंटर डकैती कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी प्रथम अग्रवाल (32 वर्ष) को सिमगा से गिरफ्तार कर लिया है।.पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। बता दें कि 25 अक्टूबर को आरोपियों ने स्पा सेंटर से 20 हजार नगद की लूट की थी और कारोबारी को बंधक बनाकर ATM से पैसे निकलवाए थे।आरोपी प्रथम अग्रवाल को पुलिस ने सिमगा से पकड़ा है।आरोपियों ने स्पा सेंटर…

Read More