क्या आपने सुना है कि सांप और बिच्छुओं को कंट्रोल किया जा सकता है? क्या आपको पता है हमारे प्रदेश के अधिकारी सांप और बिच्छू को रास्ता बताएंगे और वे उसी रास्ते पर चलेंगे? नहीं न… लेकिन हमारे अफसरों ने ऐसा प्लान बनाया है। भारतमाला प्रोजेक्ट के अंतर्गत.104.25 किलोमीटर लंबे इस फोरलेन सड़क की लागत 3150 करोड़ रुपए है। इस सड़क पर 122 जगहों पर सांप और बिच्छू के आने-जाने के लिए पाइप कल्वर्ट बनाया जाएगा। एनएचएआई 1.2 मीटर चौड़ी कांक्रीट की पाइप डालेगा। पाइप के माध्यम से सांप और बिच्छू आना-जाना कर सकेंगे।एनएचएआई ने इसकी ड्राइंग-डिजाइन तैयार कर ली…
Author: admin
प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य मंगलवार से शुरू हो गया। हालांकि मतदाताओं से भरवाए जाने वाले फार्म ज्यादातर जगहों पर बीएलओ को दोपहर बाद मिले। इस वजह से 10 फीसदी बीएलओ ही फील्ड पर निकले। उन्होंने भी 10-12 घरों में ही फार.बुधवार को गुरुनानक देव जयंती की छुट्टी है। ऐसे में एसआईआर का काम गुरुवार से पूरी तरह शुरू होगा। ये काम 4 दिसंबर तक चलेगा। बीएलओ को एक पेज का फार्म दिया गया है। इसमें मतदाताओं से जानकारी मांगी या भरवाई जाएगी। 2003 की वोटरलिस्ट को आधार बनाकर मिलान किया जा रहा है।बीएलओ…
छत्तीसगढ़ के कोरबा से बिलासपुर आ रही एक मेमू लोकल ट्रेन मंगलवार दोपहर 4 बजे मिडिल लाइन पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। दुर्घटना बिलासपुर स्टेशन से पहले लालखदान के पास हुई। हादसे में लोको पायलट समेत 11 लोगों की मौत हो गई। 25 से ज्यादा घायल हैं। 8 के शव निका.50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही मेमू में करीब 200 यात्री सवार थे। मेमू ट्रेन ने मालगाड़ी को पीछे से इतनी तेज टक्कर मारी कि मेमू का इंजन मालगाड़ी के ब्रेक वैन को लेकर कोयले से भरे वैगन पर चढ़ गया। मालगाड़ी के ट्रेन मैनेजर ने…
राज्य की फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी को राष्ट्रीय परीक्षण एवं अंशांकन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएल) से चार साल के लिए मान्यता मिली है। बोर्ड ने जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रयोगशाला की 11 यूनिट को मान्यता दी है। क्योंकि यहां जांच अंतरराष्ट्रीय मानक.एनएबीएल की मान्यता मिलने के बाद छत्तीसगढ़ की फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट अब न केवल सुप्रीम कोर्ट बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 78 देशों में मान्य होगी। इस उपलब्धि के साथ छत्तीसगढ़ फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी देश की टॉप-5 प्रयोगशालाओं में शामिल हो गई है।महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, ओडिशा, मध्यप्रदेश और आंध्रप्रदेश जैसे राज्यों की तुलना में रायपुर की लैब…
राज्योत्सव के अंतिम दिन यानी 5 नवंबर को नवा रायपुर के आसमान में भारतीय वायुसेना के जवान अपना कौशल और शौर्य प्रदर्शन करेंगे। बुधवार को लगभग 35 मिनट तक सेंध जलाशय के ऊपर युद्धाभ्यास के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। इसमें गरुड़ कमांडो भी शामिल रहेंगे। हे.दुश्मन के क्षेत्र में घुसकर उन्हें मार गिराएंगे और युद्ध जीतने के बाद भारतीय सेना के पराक्रम का प्रदर्शन करेंगे। गरुड़ कमांडो की टीम एमआई-17 हेलीकॉप्टर में सवार होगी। यह प्रदर्शन कठिन युद्ध क्षेत्र पहाड़, जंगल और समुद्र में उतरने के अभ्यास का प्रतीक होगा।आसमान में 10 हजार फीट की ऊंचाई से फ्री फॉल जंप…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार को कोरबा पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हुई। बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं 20 लोग घायल हैं। इनमें बच्चे, महिलाएं शामिल हैं। हादसा गतौरा रेलवे स्टेशन के लाल ख.CPRO विपुल कुमार ने बताया कि घायल यात्रियों का इलाज रेलवे अस्पताल, सिम्स और अपोलो में जारी है। रेस्क्यू टीम ने कई यात्रियों को बोगी से सुरक्षित निकाला। पैसेंजर ट्रेन की बोगी को गैस कटर से भी काटा गया है। बोगी में फंसे 2 लोग भी निकाल लिया गया है।रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने…
बिहार में पहले फेस की वोटिंग 6 नवंबर को होने जा रही है। चुनाव बिहार में है लेकिन इसकी तैयारी छत्तीसगढ़ में पिछले 8 महीने से चल रही थी। एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत भाजपा छत्तीसगढ़ के उन 8 जिलों में कार्यक्रम कर रही थी जहां बिहार के लोग अधिक रह.इन शहरों में अप्रैल महीने से बिहार के लोगों को मोटिवेट किया जा रहा था कि वे अपने रिश्तेदारों को छत्तीसगढ़ मॉडल के बारे में बताएं। यहां हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दें। एनडीए की सरकार बनने पर बिहार की सूरत कैसे बदल सकती है, यह भी…
छत्तीसगढ़ में अब प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी-2.0) के साथ मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना की भी शुरुआत हो गई है। योजना के तहत जो लाभार्थी 18 महीने में अपने मकान का निर्माण पूरा करेंगे, उन्हें राज्य सरकार की ओर से 32850 रुपए का पुरस्कार मिलेगा।.राज्य सरकार ने इस नई योजना के लिए 100 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री की पहल पर इसे महिलाओं और शहरी गरीबों के स्वामित्व वाले घरों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लागू किया गया है। राज्य के 141 निकायों में पीएम आवास के तहत 11282 मकान बनाए जाने हैं।केंद्र सरकार ने 15…
सुकमा जिले में जंगल के अंदर बनी नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को जवानों ने ध्वस्त कर दिया है। जानकारी के मुताबिक सुकमा डीआरजी ने सोमवार को मिले सटीक इनपुट पर गोमगुड़ा इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन चलाया। इसी बीच उन्हें नक्सलियों की अवैध ऑर्डिनेंस (हथियार.नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से मिले सभी 17 राइफल चालू हालत में हैं। इसके अलावा हथियार बनाने के उपकरण, मशीनें, गन पार्ट्स व हथियारों के निर्माण में उपयोग में आने वाले सामान भी बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में ये सामने आया है कि नक्सलियों ने क्षेत्र में सशस्त्र गतिविधियों को बढ़ाने के लिए यहां फैक्ट्री…
.जिला मुख्यालय में 25वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता 8 से 11 नवंबर तक होगी। इसमें खो-खो बालक-बालिका 14 वर्ष, फुटबॉल बालक-बालिका और नेटबॉल बालक-बालिका 19 वर्ष में मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए विभिन्न अधिकारियों को निर्धारित जिम्मेदारी सौंपी गई है।पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल को आयोजन स्थल और बालक-बालिका आवास स्थल में सुरक्षा और यातायात नियंत्रण की जिम्मेदारी दी गई है। वन मण्डलाधिकारी लोक शिक्षण संचालनालय से आने वाले अधिकारियों के लिए फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में कमरे उपलब्ध कराएंगे। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग छात्रावास में आवास व्यवस्था करेंगे।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी खेल मैदानों में…