Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » A flood of devotees on Kartik Purnima in Ramanujganj | रामानुजगंज में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं का सैलाब: कन्हर नदी में पवित्र स्नान और किया दीपदान; राज्योत्सव का समापन – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

A flood of devotees on Kartik Purnima in Ramanujganj | रामानुजगंज में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं का सैलाब: कन्हर नदी में पवित्र स्नान और किया दीपदान; राज्योत्सव का समापन – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminNovember 5, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
e53e7682 70fd 4d94 a121 13ac5b456388 1762302055629
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रामानुजगंज में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 5 नवंबर को कन्हर नदी के तटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में लोगों ने तड़के सुबह 3 बजे से ही पवित्र नदी में स्नान कर भगवान विष्णु और शिव की आराधना की।

.

सबसे अधिक भीड़ राम मंदिर घाट, महामाया मंदिर घाट और शिव मंदिर घाट पर देखी गई। यहां श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद दीपदान और पूजा-अर्चना की। राम मंदिर घाट परिसर में अलसुबह से ही ‘हर हर गंगे’, ‘जय श्रीराम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष गूंजते रहे।

श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर कन्हर नदी में प्रवाहित किए, जिससे नदी का जल दीपों की झिलमिल रोशनी से जगमगा उठा। महिलाओं ने भगवान विष्णु की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की, जबकि युवाओं और बुजुर्गों ने पारंपरिक वेशभूषा में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

कार्तिक पूर्णिमा के इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में मेले जैसा माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने धार्मिक ग्रंथों का पाठ, भजन-कीर्तन और दीपदान कर पुण्य कमाया। कन्हर नदी के तट पर आस्था, भक्ति और प्रकाश का अद्भुत संगम देखने को मिला। रामानुजगंज में यह पर्व वर्षों से श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

बलरामपुर में राज्योत्सव का समापन।

बलरामपुर में राज्योत्सव का समापन।

बलरामपुर में तीन दिवसीय राज्योत्सव का समापन

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव का भव्य समापन सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। यह कार्यक्रम 04 नवंबर 2025 को संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विधायक पैकरा ने राज्योत्सव परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत सामग्रियों का वितरण भी किया।

विधायक ने स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया और छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को राज्य की पहचान बताया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर ने विधायक को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

विधायक पैकरा ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए कहा कि उनकी दूरदृष्टि से बने इस राज्य ने शिक्षा, सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय प्रगति की है।

राज्योत्सव के दौरान विधायक पैकरा ने सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं। उन्होंने समाज कल्याण विभाग के स्टॉल पर दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल और सहायक उपकरण भी प्रदान किए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज, रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, जनपद अध्यक्ष सुमित्रा चेरवा, नगरपालिका उपाध्यक्ष दिलीप सोनी और जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बेमेतरा में गौवंश मौत मामले पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन:विरोध में नवागढ़ में निकाली प्रतीकात्मक शव यात्रा, पुलिस और कार्यकर्ताओं में हुई झड़प

May 9, 2026

नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल:रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत कई शहरों के इंजीनियर बदले

May 9, 2026

नेशनल लोक अदालत….17 लाख से ज्यादा मामलों का समाधान:70 करोड़ से अधिक राशि का सेटलमेंट,ई-चालान और मोहल्ला लोक अदालत को भी मिला अच्छा रिस्पॉन्स

May 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069846
Views Today : 49
Views Last 7 days : 333
Views Last 30 days : 3594
Total views : 90892
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.