Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Puppet dance enthralled the audience on the second evening of the Balodabazar State Festival. | बलौदाबाजार राज्योत्सव में दूसरी शाम कठपुतली नृत्य ने बांधा समां: टीबी-बाल विवाह मुक्त पंचायतों को दिए गए प्रशस्ति पत्र – baloda bazar News
Breaking News

Puppet dance enthralled the audience on the second evening of the Balodabazar State Festival. | बलौदाबाजार राज्योत्सव में दूसरी शाम कठपुतली नृत्य ने बांधा समां: टीबी-बाल विवाह मुक्त पंचायतों को दिए गए प्रशस्ति पत्र – baloda bazar News

By adminNovember 5, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
43b09f4a aa7b 43fd b0e4 adda340ad24b 1762254061158
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर बलौदाबाजार में जिला स्तरीय 3 दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन पंडित चक्रपाणी शुक्ल शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में किया जा रहा है।

.

आयोजन की दूसरी शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया, जिसमें कठपुतली नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसके साथ ही टीबी मुक्त और बाल विवाह मुक्त पंचायतों को प्रशस्ति पत्र भी दिए गए।

4645377f 911d 49e3 9eea d9c3334dbedd 1762254061157

संगीत और नृत्य ने समां बांधा

सांस्कृतिक संध्या में भिलाई के ‘रंग सरोवर’ ने छत्तीसगढ़ की पुरातन व पारंपरिक शैलियों की झलकियां प्रस्तुत कीं। भूपेंद्र साहू और उनके साथी कलाकारों के गीत, संगीत और नृत्य ने समां बांधा। दर्शक अंतिम प्रस्तुति तक डटे रहे।

बिलासपुर की किरण मोईतरा ने कठपुतली कार्यक्रम पेश किया। इसमें बड़े और छोटे आकार की कठपुतलियों के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश दिया गया। सुआ नृत्य ने भी खूब तालियां बटोरीं।

ग्राम पंचायतों को दिए गए प्रशस्ति पत्र

इसके अलावा झांपी लोक सांस्कृतिक संस्था करमदा और सुर ओ चन्दम बलौदाबाजार के कलाकारों ने भी अपनी दिलकश प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर दीपक सोनी, डीएफओ गणवीर धम्मशील और सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल ने किसानों को स्वामित्व योजना के तहत स्वामित्व कार्ड प्रदान किए।

टीबी मुक्त एवं बाल विवाह मुक्त पंचायतों को प्रशस्ति पत्र दिए गए, साथ ही ‘हम होंगे कामयाब’ योजना के तहत युवाओं को भी सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के कलाकारों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

417be0de a418 4173 8e71 0b1f80b931a0 1762254061158
47f0c0c1 5469 48e7 b1d1 2fed8fb3fc2e 1762254061158



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बेमेतरा में गौवंश मौत मामले पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन:विरोध में नवागढ़ में निकाली प्रतीकात्मक शव यात्रा, पुलिस और कार्यकर्ताओं में हुई झड़प

May 9, 2026

नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल:रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत कई शहरों के इंजीनियर बदले

May 9, 2026

नेशनल लोक अदालत….17 लाख से ज्यादा मामलों का समाधान:70 करोड़ से अधिक राशि का सेटलमेंट,ई-चालान और मोहल्ला लोक अदालत को भी मिला अच्छा रिस्पॉन्स

May 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069846
Views Today : 49
Views Last 7 days : 333
Views Last 30 days : 3594
Total views : 90892
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.