छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक वकील महिला का केस लड़ते-लड़ते उसे अपना दिल दे बैठा। वकील ने पहले महिला का उसके पति से तलाक कराया। इस दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया, तब उसने शादी करने का झांसा देकर रेप किया।
.
वकील ने महिला को कहा कि उसकी पत्नी से विवाद होता है। इसलिए उससे तलाक लेकर दोनों शादी करेंगे। इसी झांसे में महिला आ गई। लेकिन, बाद में वकील ने शादी करने से इनकार कर दिया। अब महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने वकील को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

आरोपी वकील पवन अवस्थी।
जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल, सरकंडा इलाके की रहने वाली 26 साल की महिला ने पुलिस को बताया कि, शादी के बाद उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। पति के साथ उसके संबंध अच्छे नहीं थे। इसलिए उसने अपने पति से तलाक लेने के लिए कोर्ट पहुंची थी।
साल 2025 में ही केस लड़ने के लिए महिला ने सरकंडा के लतेल बाड़ा में रहने वाले वकील पवन अवस्थी से संपर्क किया। जिसके बाद वकील ने केस लड़ा। बाद में उसके पति से उसका तलाक हो गया।

सरकंडा पुलिस ने वकील को गिरफ्तार कर लिया है।
केस लड़ते-लड़ते महिला को दिल दे बैठा वकील
महिला ने पुलिस को बताया कि, केस के सिलसिले में वो वकील से मिलने जाती थी, तब वकील ने उससे दोस्ती, फिर प्यार का इजहार किया। इसी दौरान उसने महिला से शादी करने का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने लगा।
महिला से वकील बोला- पत्नी से तलाक लेकर करेगा शादी
बातचीत के दौरान वकील ने महिला को बताया कि, उसकी पत्नी के साथ उसका संबंध ठीक नहीं है। वह भी अपनी पत्नी से तलाक लेने वाला है। दोनों का तलाक हो जाने के बाद वह अपनी पत्नी को छोड़कर उससे शादी करेगा।

वकील ने महिला की पिटाई की उसका मोबाइल तोड़ा।
शादी के लिए दबाव बनाया तो की मारपीट
महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि, जब उसने वकील प्रेमी पर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगी, तब वकील उसे घुमाने लगा। बाद में उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इस दौरान विवाद बढ़ने पर उसने महिला की पिटाई की और उसका मोबाइल तोड़ दिया।
जिससे परेशान होकर महिला ने 2 नवंबर को सरकंडा थाने में केस दर्ज करा दी। पुलिस ने वकील के खिलाफ रेप, मारपीट और धमकी का केस दर्ज कर 3 नवंबर को उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है।
…………………………
इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…
गर्लफ्रेंड के साथ कार में पकड़ाया पति, पत्नी ने पीटा…VIDEO:कोरबा में चौपाटी घुमाने लाया था वकील; घंटे भर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

प्रेमिका के साथ मिलकर पति ने पत्नी को पीटा, लोगों लगी भीड़।
छत्तीसगढ़ के कोरबा में पति अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ाया तो पत्नी ने उसकी पिटाई कर दी। वकील कार से अपनी प्रेमिका को घुमाने लाया था। इसी दौरान वहां उसकी पत्नी पहुंच गई। दोनों के बीच कहासुनी और बहस इतनी बढ़ गई कि पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की पिटाई कर दी। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
<
