बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित गांव डोडीतुमनार में 3 नवंबर को एक नया सुरक्षा एवं जन-सुविधा कैंप स्थापित किया गया। यह कैंप छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना “नियद नेल्ला नार” (नई दिशा की ओर) के तहत ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं और सुरक्षा प्रदान कर.थाना गंगालूर क्षेत्र में इस कैंप की स्थापना से बीजापुर-गंगालूर-पीड़िया-तर्रेम मार्ग को जोड़ने में प्रगति हुई है। अब इस क्षेत्र के दूरस्थ गांवों को सड़क, पुल-पुलिया, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी, मोबाइल नेटवर्क और पीडीएस दुकानों जैसी मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा जा सकेगा। डोडीतुमनार अब विकास के नए केंद्र के रूप में उभरेगा।जिला पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक,…
Author: admin
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास में आएंगी। जहां अंबिकापुर में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर होने वाले आयोजनों में वे शामिल होंगी। राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां शुरू हो गई है।.बता दें कि छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में इस साल जनजातीय गौरव दिवस बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को देशभर में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाती है।प्रदेश प्रवास के दौरान सीएम साय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ। (फाइल)2 दिन चलेगा कार्यक्रमइस अवसर पर 19 और 20 नवंबर को अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में भव्य दो…
बस्तर संभाग में शिक्षकों से दुर्व्यवहार के आरोप में संयुक्त संचालक (जेडी) राकेश पांडेय को पद से हटा दिया गया है। राज्य सरकार ने उनकी जगह एच.आर. सोम को नया संयुक्त संचालक नियुक्त किया है। इस निर्णय के बाद सर्व शैक्षणिक संगठन ने 7 नवंबर को प्रस्तावित अ.यह कार्रवाई एक शिक्षक के साथ अभद्रता के मामले में की गई है। बताया गया है कि राकेश पांडेय ने जींस पहनकर आए एक शिक्षक को अपने चैंबर से बाहर निकाल दिया था। इस घटना के बाद शिक्षकों में भारी आक्रोश था और उन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया था और उन्हें हटाए जाने की…
धमतरी में राष्ट्रीय गौशाला पर गौ तस्करी का गंभीर आरोप लगा है। देर रात गौ सेवकों ने गौवंश से भरे एक मेटाडोर को पकड़ा, जिसमें एक मृत और चार घायल गायें मिलीं। इस घटना के बाद गौशाला में हड़कंप मच गया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।.यह घटना जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के अछोटा गांव के पास हुई। गौ सेवकों ने 4 नवंबर की रात गौवंश से भरे मेटाडोर को रोककर पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला।वाहन की जांच करने पर उसमें कुल 28 गौवंश पाए गए, जिनमें से एक की मौत हो चुकी थी…
सरगुजा में मोन्था चक्रवाती तूफान का असर कम होने के बाद ठंड बढ़ने लगी है। तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 8 डिग्री की गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में गिरावट नहीं आई है और अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री दर्.सरगुजा में अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक गिर गया था। इसके बाद मोन्था के असर से बारिश भी हुई एवं बादल छाए रहे, जिसके कारण न्यूनतम तापमान बढ़ गया। मोन्था का असर कम होने के बाद आसमान साफ होने के बाद तीन दिनों से न्यूनतम…
दुर्ग जिले में स्कूल जा रही कक्षा 6वीं की छात्रा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा 5 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे धमधा-खैरागढ़ मार्ग पर धरमपुरा और बरहापुर चौक के बीच हुआ। मामला धमधा थाना क्षेत्र का है।.मृत बच्ची छाया साहू ग्राम धरमपुरा निवासी थी, जो रोज की तरह साइकिल से पढ़ाई के लिए शासकीय प्राथमिक माध्यमिक शाला बरहापुर जा रही थी। तभी सामने से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार गाड़ी छोड़कर भाग गया।टक्कर के बाद फेंका गई बच्चीप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार को छाया साहू सुबह करीब 9…
बलरामपुर के व्यवसायी को दूसरे की जमीन दिखाकर अंबिकापुर के युवक ने 65 लाख रुपए में सौदा किया और एडवांस के तौर पर 20 लाख रुपए ले लिया। जब व्यवसायी ने रजिस्ट्री के लिए दबाव बनाया तो युवक टाल-मटोल करता रहा। व्यवसायी ने जमीन की जानकारी ली तो वह दूसरे के न.जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर जिले के राजपुर निवासी महेश कुमार देवांगन ने कोतवाली पुलिस में लिखित शिकायत की है कि वे अंबिकापुर में जमीन की तलाश कर रहे थे। इस दौरान उनका संपर्क नमनाकला निवासी निकुंज गुप्ता से हुआ। निकुंज गुप्ता ने 1 अप्रैल 2022 को नमनाकला, अंबिकापुर बुलाया…
बलरामपुर जिले में आबकारी विभाग के SI ने एक ठेले वाले को कॉलर पकड़कर मारा है। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक नीरज साहू ने व्यापारी का कॉलर पकड़ा और अपनी गाड़ी में ठोका फिर सड़क पर पटक दिया।.दरअसल, व्यापारी सद्दाम खान (35 साल) चना-बादाम का ठेला लगाता था। बस स्टैंड से शराब दुकान हटा दिया गया है इसलिए आबकारी विभाग ने वहां ठेला हटाने की चेतावनी दी थी। व्यापारी ने ठेला नहीं हटाया तो विभाग ने बलपूर्वक कार्रवाई की। वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने SI पर कार्रवाई की मांग की है।दुकानदार के…
कोरबा में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ बालको स्थित रामलीला मैदान में विशाल धरना प्रदर्शन किया। पार्टी ने कलेक्टर/एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें बढ़ी हुई बिजली दरों को वापस लेने की मांग की गई।.आप के जिलाध्यक्ष रिचर्ड डेविड ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार आम जनता की परेशानियों को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर गलत आंकड़े पेश कर रही है और निजी उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए भ्रष्टाचार कर रही है।गरीब जनता को परेशान करने का आरोपडेविड ने सवाल उठाया कि छत्तीसगढ़…
सूरजपुर में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें नागरिकों को यातायात नियमों के महत्व से अवगत कराया जा रहा है।.अधिकारियों का कहना है कि लापरवाही के कारण होने वाली घटनाओं और असामयिक मृत्यु को रोकने के लिए नियमों का पालन करना बहुत जरुरी है।अभियान के तहत, यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है और उल्लंघन करने वाले चालकों को नियमों के महत्व के बारे में बताया जा रहा है। उन्हें सीट बेल्ट लगाने और बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।नियमों के उल्लंघन करने…