छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर रायपुर में आज रोमांच और गौरव का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम अपने दमदार करतबों से आसमान में अद्भुत नजारे पेश करेगी। इसके लिए टीम ने एक दिन पहले रिहर्सल किया।
.
नवा रायपुर के सेंध तालाब के ऊपर एयर शो होगा। इस शो में 9 हॉक एमके-132 फाइटर जेट्स एक साथ आसमान में उड़ान भरेंगे और ‘बॉम्ब बर्स्ट’ ‘हार्ट इन द स्काई’ और ‘एरोहेड’ जैसे रोमांचक फॉर्मेशन पेश करेंगे।
ग्रुप कैप्टन अजय दशरथी सूर्यकिरण टीम को लीड करेंगे। स्क्वॉड्रन लीडर गौरव पटेल भी टीम का हिस्सा है। खास बात है कि गौरव छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि ये शो उनके लिए बेहद खास है। वहीं फ्लाइट लेफ्टिनेंट कंवल संधू उड़ते विमानों और जमीन पर मौजूद दर्शकों के बीच सेतु होगी। वे कमेंट्री की जिम्मेदारी संभालेंगी।



भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम दिखाएगी करतब।
शो के दौरान रनवे बंद रहेगा, 5 उड़ानें भी रीशेड्यूल
5 नवंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक एयरोबेटिक शो का आयोजन किया जा रहा है। इसकी रिहर्सल मंगलवार को सुबह 10 से 12 बजे तक की जाएगी। इस वजह से रायपुर एयरपोर्ट में 4 और 5 नवंबर को इन 2 घंटों में नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है।
यानी इन 2 घंटों में किसी भी फ्लाइट की लैंडिंग नहीं होगी और न ही कोई फ्लाइट उड़ान भर सकेगी। एक तरह से एयरपोर्ट का रनवे बंद रहेगा। नवा रायपुर के आसमान में वायु सेना के ही विमान दिखाई देंगे।
रायपुर एयरपोर्ट में सुबह के इन 2 घंटों में दिल्ली की 2, लखनऊ, भुवनेश्वर और हैदराबाद की एक-एक फ्लाइट आना-जाना करती है। इन सभी फ्लाइटों को दोपहर 12 बजे के बाद ही एयरपोर्ट में लैंडिंग की अनुमति दी गई है।

वायुसेना के सूर्यकिरण टीम के जांबाज।
शो की कमान ग्रुप कैप्टन अजय दशरथी के हाथों में
सूर्यकिरण टीम को लीड करने वाले ग्रुप कैप्टन अजय दशरथी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि ‘लीड करने में बहुत ज्यादा एफर्ट, प्रैक्टिस और डिसिप्लिन चाहिए।
जो बाकी लोग हैं वो हम पर काफी ज्यादा ट्रस्ट करके सारे कमांड्स को फॉलो करते हैं। इस टीम को लीड करना मेरे लिए गर्व की बात है। पिछले एक साल से मैं टीम को लीड कर रहा हूं, मैं अब तक 50-60 शो कर चुका हूं।’
छत्तीसगढ़ के गौरव पटेल भी टीम का हिस्सा
स्क्वॉड्रन लीडर गौरव पटेल (32 साल) छत्तीसगढ़ के महासमुंद से हैं। उनके पिता किसान हैं। सेना में जाने की प्रेरणा उन्हें अपने दादाजी से मिली जो एनसीसी में इंस्ट्रक्टर रहे हैं।
दैनिक भास्कर से खास बातचीत में गौरव ने बताया कि मेरे लिए ये शो काफी खास है, क्योंकि मैं इसी धरती पर पला-बढ़ा हूं। मैं चाहता हूं कि जब मैं फ्लाई करुं तो अपना बेस्ट दूं।
आप जब 9 जहाजों को उड़ता हुआ देखेंगे, उसमें ही देशभक्ति की भावना जाग जाएगी। इसके अलावा आप देखेंगे कि हम तिरंगा कलर निकालेंगे।
पिछले 6 महीने से हम इसकी तैयारी कर रहे हैं। मैं गांव से पला-बढ़ा हूं और इस जगह तक पहुंच पाया हूं। मैं सोचता हूं कोई भी अगर निश्चय रखें तो वो भी फौज में आ सकते हैं।

रायपुर में आज दिखेगा ‘हार्ट इन द स्काई’
फ्लाइट लेफ्टिनेंट कंवल संधू होंगी वॉयस ऑफ द स्काई
फ्लाइट लेफ्टिनेंट कंवल संधू एयर शो में कमेंट्री की जिम्मेदारी संभालेंगी। जो भारतीय वायुसेना की गर्वित महिला अधिकारी हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘मैं चाहती हूं कि छत्तीसगढ़ की बेटियां समझें कि महिला होना कमजोरी नहीं, बल्कि शक्ति है। अगर वर्दी पहनना आपका सपना है, तो उसे कभी छोड़िए मत।’
कंवल ने बताया कि उनकी भूमिका आसमान में उड़ते विमानों और जमीन पर मौजूद दर्शकों के बीच सेतु की होगी। हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा युवा इस शो से प्रेरित हों और देश सेवा के लिए आगे आएं।
हॉक एमके-132 जेट से होगा एयरशो
भारतीय वायुसेना इस शो में हॉक एमके-132 जेट्स का इस्तेमाल करेगी। करीब 15 साल पहले भी एयरशो छत्तीसगढ़ में हो चुका है, लेकिन यह पहली बार है जब सूर्यकिरण की टीम हॉक एमके-132 जेट से करतब दिखाएगी।
हॉक एमके-132 जेट से एक एडवांस्ड जेट ट्रेनर एयरक्राफ्ट है, जिसका उपयोग वायुसेना और नौसेना दोनों पायलटों के प्रशिक्षण में करती हैं। इसमें 30 मिमी तोप, मिसाइल और बम ले जाने की क्षमता होती है, जो इसे प्रदर्शन के साथ-साथ युद्ध के लिए भी सक्षम बनाती है।
आम जनता के लिए फ्री एंट्री
नवा रायपुर में एयर शो सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया है। भारतीय वायुसेना का कहना है कि इस आयोजन का मकसद केवल प्रदर्शन नहीं, बल्कि देश के युवाओं को प्रेरित करना है, ताकि वे भी अनुशासन, तकनीक और समर्पण के साथ भारत की सेवा का संकल्प लें।
फ्री बस की भी व्यवस्था
आम नागरिकों को रायपुर शहर से नवा रायपुर राज्योत्सव स्थल तक ले जाने और वापस लाने 4 और 5 नवंबर को फ्री बस की व्यवस्था दी जाएगी। रायपुर रेलवे स्टेशन, भाठागांव बस स्टैंड, तेलीबांधा चौक, पचपेड़ीनाका, साइंस कॉलेज, कालीबाड़ी चौक से सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम 4 बजे से रात 10 बजे फ्री बस सेवा मिलेगी।
…………………………
इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…
रायपुर में एयर-शो…हार्ट इन द स्काई, बॉम्ब बर्स्ट दिखेगा: 9 फाइटर जेट्स दिखाएंगे रोमांचक फॉर्मेशन; छत्तीसगढ़ के गौरव भी सूर्यकिरण टीम का हिस्सा

स्क्वॉड्रन लीडर गौरव पटेल छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने कहा- ये शो काफी खास है।
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर रायपुर में कल यानी 5 नवंबर को रोमांच और गौरव का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम (Suryakiran Aerobatic Team- SKAT) अपने दमदार करतबों से आसमान में अद्भुत नजारे पेश करेगी। इसके लिए टीम ने आज सुबह रिहर्सल किया। पढ़ें पूरी खबर…
<
