Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Another accused arrested for robbing a spa centre | स्पा सेंटर में डकैती करने वाला एक और आरोपी पकड़ाया: कारोबारी को बंधक बनाकर ATM से पैसे निकलवाए थे; सिमगा से गिरफ्तार – Raipur News
Breaking News

Another accused arrested for robbing a spa centre | स्पा सेंटर में डकैती करने वाला एक और आरोपी पकड़ाया: कारोबारी को बंधक बनाकर ATM से पैसे निकलवाए थे; सिमगा से गिरफ्तार – Raipur News

By adminNovember 5, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 11 04 at 20581817c0bb2e 1762270643
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राजधानी रायपुर के चर्चित कल्चरल वेलनेस स्पा सेंटर डकैती कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी प्रथम अग्रवाल (32 वर्ष) को सिमगा से गिरफ्तार कर लिया है।

.

पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। बता दें कि 25 अक्टूबर को आरोपियों ने स्पा सेंटर से 20 हजार नगद की लूट की थी और कारोबारी को बंधक बनाकर ATM से पैसे निकलवाए थे।

आरोपी प्रथम अग्रवाल को पुलिस ने सिमगा से पकड़ा है।

आरोपी प्रथम अग्रवाल को पुलिस ने सिमगा से पकड़ा है।

आरोपियों ने स्पा सेंटर में धावा बोला था

यह घटना 26 अक्टूबर 2025 की रात करीब 8 बजे की है, जब आठ अज्ञात आरोपियों ने न्यू राजेंद्र नगर स्थित स्पा सेंटर में धावा बोला था। आरोपियों ने स्पा संचालक और कर्मचारियों को बंधक बनाकर मारपीट की थी और गल्ले से 20 हजार रुपए नगद लूटे थे।

इसके बाद दो आरोपियों ने संचालक सन्नी मनवानी को धमकाते हुए एटीएम से 50 हजार रुपए नगद और क्रेडिट कार्ड स्वाइप कर 50 हजार रुपए लूट लिए। इस तरह कुल 1.20 लाख रुपए की डकैती को अंजाम दिया गया। वारदात के बाद आरोपी स्पा का CCTV DVR भी ले गए ताकि कोई सबूत न बचे।

डकैती केस में पूर्व में इन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

डकैती केस में पूर्व में इन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

सटीक सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों धनराज चौधरी उर्फ हनी, गुरविंदर सिंह, और नवजोत सिंह भामरा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस मामले में प्रार्थी सन्नी मनवानी (36 वर्ष) की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 252/2025 दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी प्रथम अग्रवाल को सटीक सूचना पर सिमगा से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपराध में शामिल होने की बात कबूल की।

न्यू राजेंद्र नगर थाना प्रभारी ने बताया कि बाकी फरार आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस DVR की बरामदगी और वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और सभी को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

धमधा में गौतस्करी का बड़ा खुलासा:पिकअप में ठूंसकर ले जाए जा रहे थे 6 मवेशी, नागपुर कत्लखाने ले जाने की तैयारी,ड्राइवर गिरफ्तार

May 15, 2026

बिलासपुर में पुलिस बनकर युवकों ने सोने के जेवर ठगे:डिक्की जांच के बहाने दो लाख की चेन-अंगूठी लेकर फरार हुए ठग, रिपोर्ट दर्ज

May 15, 2026

Raipur Doctor Duped Rs 1.25 Cr

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070518
Views Today : 78
Views Last 7 days : 1090
Views Last 30 days : 3706
Total views : 91877
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.