उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन राजनांदगांव में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे महतारी वंदन योजना और नियद नेल्लानार योजना के तहत कुल 69 लाख 15 हजार 273 हितग्राहियों को 647 करोड़ 28 लाख 36 हजार 500 रुपए की राशि डीबीटी के
.
महतारी वंदन योजना के अंतर्गत, उपराष्ट्रपति नवंबर महीने की 21वीं किस्त के रूप में प्रदेश की 69 लाख 07 हजार 615 महिला हितग्राहियों के खातों में 646 करोड़ 52 लाख 10 हजार रुपए सीधे हस्तांतरित करेंगे।
इसके अलावा नियद नेल्लानार योजना की पहली किस्त के रूप में 7 हजार 658 हितग्राहियों को 76 लाख 26 हजार 500 रुपए की राशि उनके खातों में भेजी जाएगी।
उपराष्ट्रपति के आगमन और कार्यक्रम में संभावित भीड़ को देखते हुए, राजनांदगांव यातायात पुलिस ने 5 नवंबर के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यह एडवाइजरी सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक प्रभावी रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान शहर के अंदर भारी और मध्यम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। बालोद की ओर से आने वाले भारी वाहनों को हल्दी तिराहा से, खैरागढ़ की ओर से आने वाले वाहनों को गठुला से और राष्ट्रीय राजमार्ग-53 से गुजरने वाले भारी वाहनों को ट्रांसपोर्ट नगर एवं सीआईटी बायपास से डायवर्ट किया जाएगा।
सभी पासधारी वीआईपी और मीडिया कर्मियों का प्रवेश खैरागढ़ रोड स्थित स्टेट स्कूल के गेट नंबर 2 से होगा। वाहनों की पार्किंग म्यूनिसिपल स्कूल पार्किंग नंबर 1, नगर निगम पार्किंग नंबर 2, दिग्विजय क्लब पार्किंग नंबर 3 और महारानी स्कूल पार्किंग नंबर 4 में निर्धारित की गई है।

कई रास्ते डायवर्ट और पार्किंग की व्यवस्था
बालोद की ओर से आने वाले भारी वाहनों को हल्दी तिराहा से, खैरागढ़ की ओर से आने वाले भारी वाहनों को गठुला से एवं राष्ट्रीय राजमार्ग-53 से होकर गुजरने वाले भारी वाहनों को ट्रांसपोर्ट नगर एवं सीआईटी बायपास से डायवर्सन कर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
- कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी आम जनता एवं लखपति दीदी के वाहनों का प्रवेश अम्बेडकर चौक से प्यारेलाल चौक होते हुए सिविल लाईन स्थित जाली खाता पार्किंग नं. 06, बीएनसी मिल मैदान पार्किंग नं. 07, 08 मंदिर के सामने पार्किंग नं. 09, एनपीपीएस स्कूल के सामने पार्किंग नं. 10 बस हेतु, एबीस पार्किंग नं. 11, पार्किंग नं. 12, तहसील कार्यालय पार्किंग नं. 13 मेंं सभी वाहनों का पार्किंग होगा।
- खैरागढ़ की ओर से आने वाले वाहन देशमुख होटल चिखली से डायवर्सन होकर पुराना ढाबा रोड, नया ढाबा से मोतीपुर अंडरब्रिज, अम्बेडकर चौक, प्यारेलाल चौक होते हुए निर्धारित पार्किंग स्थल क्रमांक 06, 07, 08, 09, 10, 11, 12 एवं 13 में वाहनों की पार्किग कर कार्यक्रम में शामिल हो सकते है।
- डोंगरगांव की ओर से आने वाले वाहन अम्बेडकर चौक, प्यारेलाल चौक, सिविल लाईन होते हुए निर्धारित पार्किंग स्थल क्र. 06, 07, 08, 09, 10, 11, 12 एवं 13 में वाहनों की पार्किंग कर कार्यक्रम में शामिल हो सकते है।
- सोमनी की ओर से आने वाले वाहन रामदरबार से फ्लाई ओवर होते हुए आर.के.नगर चौक, अम्बेडकर चौक, प्यारेलाल चौक, सिविल लाईन होते हुए निर्धारित पार्किंग स्थल क्रं. 06, 07, 08, 09, 10, 11, 12 एवं 13 में वाहनों की पार्किंग कर कार्यक्रम में शामिल हो सकते है।
- शहर में दोपहर 12.00 बजे से शाम 04.30 बजे के मध्य उदयाचल हॉस्पिटल, गंज चौक, अग्रवाल ट्रांसपोर्ट, महावीर चौक स्टेट स्कूल, गुरूनानक चौक मार्ग में VVIP मूवमेंट रहेगा। आम जनता से अपील है कि असुविधा से बचने के लिए इस मार्ग का कम से कम उपयोग करें।
<
