कांग्रेस संगठन में जिलाध्यक्ष पद की घोषणा में हो रही देरी से कार्यकर्ताओं में बेचैनी है। संगठन सृजन अभियान के तहत अक्टूबर अंत तक नए जिलाध्यक्षों की घोषणा होनी थी, लेकिन अब तक कोई ऐलान नहीं हुआ है।.अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने हाल ही में प्रदेश के सभी जिलों में 18 पर्यवेक्षक नियुक्त किए थे। इन पर्यवेक्षकों ने जिला और ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ताओं, सामाजिक प्रतिनिधियों से रायशुमारी की थी। रिपोर्ट 20 अक्टूबर तक एआईसीसी को सौंपनी थी और 30 अक्टूबर तक नए जिलाध्यक्षों की घोषणा होनी थी, लेकिन यह सूची अभी तक जारी नहीं हुई है।कोंडागांव में कांग्रेस…
Author: admin
मरवाही वन मंडल के पेंड्रा रेंज अंतर्गत देवरीकला गांव के पास जंगल में बुधवार को एक बुजुर्ग पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग के पैर में गंभीर चोट आई है। घायल बुजुर्ग को ग्रामीणों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हाल.मिली जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग रोजाना की तरह लकड़ी लेने जंगल गया था। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से बुजुर्ग घबरा गया, लेकिन उसने संघर्ष किया और किसी तरह दौड़कर अपनी जान बचाई।घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर…
कोरबा में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में काम करने वाले एक निशक्त मजदूर (शारीरिक रूप से कमजोर) नरेश कुमार रोहिदास को ठेकेदार ने मेहनताना के तौर पर 15 हजार रुपए का बाउंस चेक दिया है। नरेश और उनकी पत्नी को यह चेक दीपावली से पहले मिला था।.चेक बाउंस होने के बाद उन्हें मजदूरी के बजाय धमकी मिलने का आरोप है। पीड़ित दंपत्ति ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, सीजीएमएससी ने लगभग 324 करोड़ रुपए की लागत वाले इस भवन का ठेका कोलकाता की सरकारी संस्था ब्रीज एंड रूफ को दिया है।ब्रीज एंड रूफ ने निर्माण कार्य की…
दुर्ग जिले के भिलाई में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। सिंधी और अग्रवाल समाज के सदस्यों ने भिलाई नगर थाने में शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिय.शिकायत में कहा गया कि अमित बघेल ने सोशल मीडिया पर अपने बयान में सिंधी समाज और उनके पूजनीय इष्टदेव संत झूलेलाल जी के साथ-साथ महाराजा अग्रसेन के संबंध में अभद्र और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया।अमित बघेल की तुरंत गिरफ्तारी की मांगइस टिप्पणी के बाद सिंधी और अग्रवाल समाज के लोगों…
मुंगेली की पथरिया थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी रघुनंदन मरकाम (20) पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ शारीरिक शोषण करने का आरोप है।.पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने 10 सितंबर 2025 को पथरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नाबालिग बेटी 9 सितंबर 2025 को बिना बताए घर से चली गई थी। इसके बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।इस दौरान 3 नवंबर को अपहृत बालिका को आरोपी रघुनंदन मरकाम के बिलासपुर जिले के लखोदना स्थित निवास से बरामद…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) मुकेश रावटे ने जनपद पंचायत कार्यालय पेंड्रा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी पवन द्विवेदी और करारोपण अधिकारी कृपाल सिंह पैकरा अपने कार्यालय में गैरमौजूद.सीईओ मुकेश रावटे ने 3 नवंबर को यह औचक निरीक्षण किया था। उन्होंने जनपद पंचायत कार्यालय के साथ-साथ स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं में कार्यरत स्टाफ की उपस्थिति, कार्यालयीन रखरखाव और परिसर में साफ-सफाई की स्थिति का अवलोकन किया।संतोषजनक नहीं मिलने पर होगी कार्रवाईनिरीक्षण में वरिष्ठ करारोपण अधिकारी कृपाल सिंह पैकरा और नरेगा कार्यक्रम अधिकारी…
राजनांदगांव के शिक्षाविद् और नीरन ग्रुप ऑफ स्कूल्स के संचालक इंजीनियर नीरज बाजपेयी को बुधवार को रायपुर में दानवीर भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें राज्योत्सव के अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन प्रदान करेंगे। नीरज बाजपेयी क.राजनांदगांव में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के समय, एप्रोच रोड न होने के कारण परियोजना में बाधा आ रही थी। तब नीरज बाजपेयी ने अपने पिता द्वारिका नाथ बाजपेयी और परिवार के अन्य सदस्यों (पुष्पा बाजपेयी, प्रीतक बाजपेयी, नवनीत बाजपेयी, वीरक बाजपेयी) के साथ मिलकर राष्ट्रीय राजमार्ग से प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज गेट तक 60 फीट चौड़ी और 1600 फीट लंबी 2.15…
पूर्व विधायक वृहस्पति सिंह ने कहा कि प्रदेश में निपटो-निपटाओ के चक्कर में कांग्रेस की सरकार चली गई। दो बार रामानुजगंज के विधायक रहे बृहस्पति सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ बनने के बाद मैने अनुभव किया कि कांग्रेस कभी भी बीजेपी से नहीं हारती, कांग्रेस के लोगो.बृहस्पति सिंह वर्तमान में कांग्रेस से निष्कासित हैं। वर्ष 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बृहस्पति सिंह की टिकट काट दी थी। बृहस्पति सिंह ने प्रदेश में कांग्रेस की हार के लिए उन्होंने कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा एवं पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को जिम्मेदार बताया था। इस बयान के बाद बृहस्पति…
राजनांदगांव में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शिवनाथ नदी में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह 4 बजे से ही बड़ी संख्या में लोग शिवनाथ तट पर पहुंचने लगे, जिससे मोहारा रोड पर भारी ट्रैफिक जाम हो गया।.4 नवंबर से शुरू हुए मोहारा पुन्नी मेले में पुलिस को यातायात व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। शहर में उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम के कारण भी यातायात की स्थिति पहले से ही प्रभावित थी।बालोद की ओर से आने-जाने का एकमात्र रास्ता मोहारा मेला स्थल से होकर गुजरता है, जिससे जाम की समस्या और बढ़ गई। यह…
कोरबा जिले के हसदेव नदी में कार्तिक स्नान के दौरान एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। 5 नवंबर की सुबह निखिल जायसवाल (12 साल) अपने दो दोस्तों के साथ नदी में स्नान कर रहा था। तभी वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।.मामला कोतवाली थाना क्षेत्र की पुरानी बस्ती करण घाट का है। अचानक निखिल को डूबते देख उसके साथ मौजूद दोनों दोस्त घबराकर मौके से भाग गए और घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि निखिल और उसके दोस्त नदी में चुंबक से पैसे तलाश कर रहे थे। तभी वह गहरे…