Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » School going girl hit by bike, dies | स्कूल जा रही छात्रा को बाइक ने मारी टक्कर, मौत: दुर्ग में हादसे के भागा बाइक सवार; 6वीं की होनहार स्टूडेंट थी – durg-bhilai News
Breaking News

School going girl hit by bike, dies | स्कूल जा रही छात्रा को बाइक ने मारी टक्कर, मौत: दुर्ग में हादसे के भागा बाइक सवार; 6वीं की होनहार स्टूडेंट थी – durg-bhilai News

By adminNovember 5, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 11 05 at 101903 1762320047
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग जिले में स्कूल जा रही कक्षा 6वीं की छात्रा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा 5 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे धमधा-खैरागढ़ मार्ग पर धरमपुरा और बरहापुर चौक के बीच हुआ। मामला धमधा थाना क्षेत्र का है।

.

मृत बच्ची छाया साहू ग्राम धरमपुरा निवासी थी, जो रोज की तरह साइकिल से पढ़ाई के लिए शासकीय प्राथमिक माध्यमिक शाला बरहापुर जा रही थी। तभी सामने से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार गाड़ी छोड़कर भाग गया।

whatsapp image 2025 11 05 at 101903 1762318971

टक्कर के बाद फेंका गई बच्ची

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार को छाया साहू सुबह करीब 9 बजे साइकिल लेकर घर से स्कूल के लिए निकली थी। जब वह विशेषर देवांगन के खेत के पास पहुंची, तभी खैरागढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक (क्रमांक CG 04 QP 2505) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि बच्ची सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत बच्ची को उठाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

जब तक लोग पहुंचे तब तक बच्ची की जान निकल गई थी।

जब तक लोग पहुंचे तब तक बच्ची की जान निकल गई थी।

लापरवाही से गाड़ी चला रहा युवक

स्थानीय लोगों के मुताबिक बाइक चला रहा युवक माधवन यादव ग्राम गोरपा का रहने वाला है। वह अपनी मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही धमधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की।

बाइक सवार भी गिरा। बाद में भाग गया।

बाइक सवार भी गिरा। बाद में भाग गया।

होनहार थी छात्रा

बच्ची के परिजनों ने बताया कि उनकी नातिन रोजाना इसी रास्ते से स्कूल जाती थी। वह बहुत होनहार थी, रोज साइकिल से स्कूल जाती थी। आज सुबह भी हमेशा की तरह 9 बजे घर से निकली थी, लेकिन किसे पता था कि वापस नहीं लौटेगी। गांव में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

तेज रफ्तार पर लगाम नहीं

गांव के लोगों का कहना है कि धमधा-खैरागढ़ रोड पर आए दिन वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं और कई बार शिकायत के बावजूद यहां स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस सड़क पर ट्रैफिक नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पुलिस की घेराबंदी देख भागने लगा आतंक का पर्याय बना हिस्ट्रीशीटर बदमाश, व्हीलचेयर पर पहुंचा अस्पताल

May 14, 2026

रायपुर के आरंग में संस्कृति विभाग को मिली बड़ी सफलता, मिलीं 100 साल पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियां

May 14, 2026

सुहाग की मौत के गम में डूबी तुलसी ने बाथरूम में किया सुसाइड का प्रयास; हालत गंभीर, 4 महीने पहले हुई थी शादी

May 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070354
Views Today : 52
Views Last 7 days : 873
Views Last 30 days : 3503
Total views : 91614
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.