Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » President Draupadi Murmu will visit the state. | 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल; मंत्री की निगरानी में तैयारी शुरू – Raipur News
Breaking News

President Draupadi Murmu will visit the state. | 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल; मंत्री की निगरानी में तैयारी शुरू – Raipur News

By adminNovember 5, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 191674655680171419722417266609291729670579174 1762321093
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास में आएंगी। जहां अंबिकापुर में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर होने वाले आयोजनों में वे शामिल होंगी। राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां शुरू हो गई है।

.

बता दें कि छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में इस साल जनजातीय गौरव दिवस बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को देशभर में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाती है।

प्रदेश प्रवास के दौरान सीएम साय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ। (फाइल)

प्रदेश प्रवास के दौरान सीएम साय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ। (फाइल)

2 दिन चलेगा कार्यक्रम

इस अवसर पर 19 और 20 नवंबर को अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में भव्य दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति रहेगी। वे इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और प्रदेश के जनजातीय समुदायों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।

आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने बैठक लेकर अफसरों को निर्देश जारी किए है।

आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने बैठक लेकर अफसरों को निर्देश जारी किए है।

मंत्री नेताम की अध्यक्षता में हुई बैठक

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर 3 नवंबर को नवा रायपुर में आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, आयुक्त डॉ. सारांश मित्तर, संयुक्त सचिव बी.एस. राजपूत,

अपर संचालक संजय गौड़, नोडल अधिकारी गायत्री नेताम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सरगुजा संभाग के सभी जिलों के सहायक आयुक्त भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक में शामिल हुए।

परंपराओं की समृद्ध झलक पेश करने क निर्देश

मंत्री नेताम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह आयोजन प्रदेश के गौरव और जनजातीय परंपराओं की समृद्ध झलक पेश करे। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी संवेदनशीलता और उत्साह के साथ तैयारी में जुटें, ताकि कार्यक्रम ऐतिहासिक बने।

उन्होंने विशेष रूप से जनजातीय नृत्य, लोककला, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को आयोजन में प्रमुख स्थान देने के निर्देश दिए।

पीएम मोदी ने किया था ऐलान

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर, जमुई (बिहार) में आयोजित समारोह में उनके जन्मदिन 15 नवंबर को देशभर में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया था।

इसी अवसर पर प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में स्मारक सिक्का और डाक टिकट का भी अनावरण किया था।

पूर्व में बिलासपुर भी आ चुकी है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। (फाइल)

पूर्व में बिलासपुर भी आ चुकी है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। (फाइल)

कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में जुटी सरकार

अम्बिकापुर में होने वाला यह कार्यक्रम न केवल प्रदेश के जनजातीय समुदायों की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की जनजातीय अस्मिता, परंपरा और गौरव को भी राष्ट्रीय मंच पर उजागर करेगा। स्थानीय प्रशासन और जनजातीय विभाग इस आयोजन को ऐतिहासिक और यादगार बनाने में जुटे हुए हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में पुलिस बनकर युवकों ने सोने के जेवर ठगे:डिक्की जांच के बहाने दो लाख की चेन-अंगूठी लेकर फरार हुए ठग, रिपोर्ट दर्ज

May 15, 2026

Raipur Doctor Duped Rs 1.25 Cr

May 15, 2026

निगम के 22 प्लेसमेंट कर्मियों को अनुकंपा नियुक्ति मिली:डिप्टी सीएम ने दिए थे आदेश, कमिश्नर ने निरस्त किए; अब हाईकोर्ट से मिली राहत

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070518
Views Today : 78
Views Last 7 days : 1090
Views Last 30 days : 3706
Total views : 91877
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.