धमतरी में राष्ट्रीय गौशाला पर गौ तस्करी का गंभीर आरोप लगा है। देर रात गौ सेवकों ने गौवंश से भरे एक मेटाडोर को पकड़ा, जिसमें एक मृत और चार घायल गायें मिलीं। इस घटना के बाद गौशाला में हड़कंप मच गया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
.
यह घटना जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के अछोटा गांव के पास हुई। गौ सेवकों ने 4 नवंबर की रात गौवंश से भरे मेटाडोर को रोककर पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
वाहन की जांच करने पर उसमें कुल 28 गौवंश पाए गए, जिनमें से एक की मौत हो चुकी थी और चार गंभीर रूप से घायल थीं, जबकि अन्य 23 गायें धक्का-मुक्की से परेशान थीं।

दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
गौ सेवकों ने मेटाडोर को वापस राष्ट्रीय गौशाला लाया और सभी गायों को उतारा। उन्होंने गौ तस्करी का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले में राष्ट्रीय गौशाला के अध्यक्ष से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन वे मीडिया से बचते नजर आए। वहीं, सीएसपी ने जांच के बाद उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
शिकायत में गौ सेवकों ने बताया कि गौवंश को बिना चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक मेटाडोर में भरा गया था। वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने गोलमोल जवाब दिए।



<
