बस्तर संभाग में शिक्षकों से दुर्व्यवहार के आरोप में संयुक्त संचालक (जेडी) राकेश पांडेय को पद से हटा दिया गया है। राज्य सरकार ने उनकी जगह एच.आर. सोम को नया संयुक्त संचालक नियुक्त किया है। इस निर्णय के बाद सर्व शैक्षणिक संगठन ने 7 नवंबर को प्रस्तावित अ
.
यह कार्रवाई एक शिक्षक के साथ अभद्रता के मामले में की गई है। बताया गया है कि राकेश पांडेय ने जींस पहनकर आए एक शिक्षक को अपने चैंबर से बाहर निकाल दिया था। इस घटना के बाद शिक्षकों में भारी आक्रोश था और उन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया था और उन्हें हटाए जाने की मांग की थी।

धरना प्रदर्शन की चेतावनी से पहले कार्रवाई
शिक्षकों ने बस्तर आयुक्त कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शन किया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि जेडी को नहीं हटाया गया तो 7 नवंबर को बस्तर संभाग के सभी स्कूलों में तालाबंदी कर आक्रोश रैली और धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सरकार ने शिक्षकों के सम्मान और छात्रहित को देखते हुए त्वरित निर्णय लिया।
सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ऋषिदेव सिंह ने बताया कि सरकार ने सर्व शैक्षणिक संघ की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया।
उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव, वन मंत्री केदार कश्यप, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, बस्तर सांसद महेश कश्यप, उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण लता उसेंडी और विधायक केशकाल नीलकंठ टेकाम सहित सभी जनप्रतिनिधियों और मीडिया साथियों का आभार व्यक्त किया।
ऋषिदेव सिंह ने बस्तर संभाग के समस्त कर्मचारी साथियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी आपसी सहयोग एवं एकता बनाए रखने की बात कही।
<
