Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Emphasis is being given on following traffic rules in Surajpur. | सूरजपुर में कराया गया यातायात नियमों का पालन: ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को जागरूक किया; सीट बेल्ट-हेलमेट पहनने पर दिया जोर – Surajpur News
Breaking News

Emphasis is being given on following traffic rules in Surajpur. | सूरजपुर में कराया गया यातायात नियमों का पालन: ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को जागरूक किया; सीट बेल्ट-हेलमेट पहनने पर दिया जोर – Surajpur News

By adminNovember 5, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2f395fd3 5ada 4fb6 a0c2 3bd8e9fd5188 1762260795317
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सूरजपुर में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें नागरिकों को यातायात नियमों के महत्व से अवगत कराया जा रहा है।

.

अधिकारियों का कहना है कि लापरवाही के कारण होने वाली घटनाओं और असामयिक मृत्यु को रोकने के लिए नियमों का पालन करना बहुत जरुरी है।

अभियान के तहत, यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है और उल्लंघन करने वाले चालकों को नियमों के महत्व के बारे में बताया जा रहा है। उन्हें सीट बेल्ट लगाने और बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

52039606 17cc 44b0 a274 762f788ee1a4 1762260795317

नियमों के उल्लंघन करने से बचने की अपील

डीआईजी और एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर यह अभियान 1 नवंबर से 15 नवंबर 2025 तक जिले के सभी थाना-चौकी और यातायात प्रभारियों द्वारा संचालित किया जाएगा।

पुलिस के इस प्रयास में आम जनता का भी पूर्ण सहयोग मिल रहा है, जिसमें नागरिक स्वयं दूसरों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक कर रहे हैं। पुलिस नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और उनका उल्लंघन करने से बचने की अपील की।

इसके तहत पुलिस ने स्कूली बच्चों, साइकिल, बस, ट्रक, ऑटो/टैक्सी चालकों, सार्वजनिक परिवहन कर्मचारी और दैनिक यात्रियों को नियमों के पालन और अनुशासित सड़क उपयोग के महत्व की जानकारी दी। दोपहिया वाहन चालकों और पीछे बैठने वालों को बिना हेलमेट के वाहन चलाने के गंभीर परिणामों के बारे में जागरूक किया गया।

528d9d80 e6ee 42b2 a94e 566f530b3748 1762260795314

हेलमेट पहनने पर दिया जोर

डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने बताया कि यातायात नियमों का पालन हेतु नागरिकों को जागरूक करने हेतु हेलमेट पहने लोगों से औरों के लिए हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी कराई जा रही है।

अभियान के दौरान आमजनता का भरपूर सहयोग भी मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मकसद लोगों को सड़क अनुशासन और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है। पुलिस अभियान के दौरान सीधे लोगों से बातचीत कर उन्हें सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में बता रही है।

यह अभियान आगे भी नियमित जारी रहेगा ताकि सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।

6c12b526 f6b3 43c2 b9b9 52da2c1d9327 1762260795318
acf1a70e b375 4c15 9f83 f75f0f3a6997 1762260795318
65af1c95 91dc 4b0e bf48 e30090f39d56 1762260795315



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भंवरमरा ऑक्सीजोन में अवैध रेत भंडारण पकड़ाया:कलेक्टर के निर्देश पर दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडर मशीन जब्त

May 13, 2026

शराब के लिए पैसे न देने पर हमला, आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर में भागने के प्रयास में घायल, पुराने मामलों में भी कार्रवाई

May 13, 2026

सूने मकान को निशाना बनाकर 2 लाख की चोरी:दुर्ग में पुलिस ने 6 दिन में दो आरोपियों को पकड़ा; सोने-चांदी के गहने बरामद

May 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070303
Views Today : 233
Views Last 7 days : 844
Views Last 30 days : 3563
Total views : 91535
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.