![]()
बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित गांव डोडीतुमनार में 3 नवंबर को एक नया सुरक्षा एवं जन-सुविधा कैंप स्थापित किया गया। यह कैंप छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना “नियद नेल्ला नार” (नई दिशा की ओर) के तहत ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं और सुरक्षा प्रदान कर
.
थाना गंगालूर क्षेत्र में इस कैंप की स्थापना से बीजापुर-गंगालूर-पीड़िया-तर्रेम मार्ग को जोड़ने में प्रगति हुई है। अब इस क्षेत्र के दूरस्थ गांवों को सड़क, पुल-पुलिया, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी, मोबाइल नेटवर्क और पीडीएस दुकानों जैसी मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा जा सकेगा। डोडीतुमनार अब विकास के नए केंद्र के रूप में उभरेगा।
जिला पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2024 से अब तक बीजापुर जिले में 22 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए जा चुके हैं। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप अब तक 650 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, 196 माओवादी मुठभेड़ों में मारे गए हैं और 995 माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं।
हाल ही में बस्तर संभाग में 210 माओवादियों का सामूहिक आत्मसमर्पण इस अभियान की एक बड़ी उपलब्धि रही है।
<
