Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 20 lakh in the name of selling land in Surguja | सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 20 लाख ठगा: बलरामपुर के व्यवसायी को दूसरे की जमीन दिखाकर किया 65 लाख में सौदा, FIR दर्ज – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

20 lakh in the name of selling land in Surguja | सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 20 लाख ठगा: बलरामपुर के व्यवसायी को दूसरे की जमीन दिखाकर किया 65 लाख में सौदा, FIR दर्ज – Ambikapur (Surguja) News

By adminNovember 5, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
kotwali 1762318124
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



kotwali 1762318124

बलरामपुर के व्यवसायी को दूसरे की जमीन दिखाकर अंबिकापुर के युवक ने 65 लाख रुपए में सौदा किया और एडवांस के तौर पर 20 लाख रुपए ले लिया। जब व्यवसायी ने रजिस्ट्री के लिए दबाव बनाया तो युवक टाल-मटोल करता रहा। व्यवसायी ने जमीन की जानकारी ली तो वह दूसरे के न

.

जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर जिले के राजपुर निवासी महेश कुमार देवांगन ने कोतवाली पुलिस में लिखित शिकायत की है कि वे अंबिकापुर में जमीन की तलाश कर रहे थे। इस दौरान उनका संपर्क नमनाकला निवासी निकुंज गुप्ता से हुआ। निकुंज गुप्ता ने 1 अप्रैल 2022 को नमनाकला, अंबिकापुर बुलाया और बताया कि उसके नाम पर नमनाकला में खसरा 10 डिसमिल जमीन है, जिसे वह बेचना चाहता है। निकुंज गुप्ता ने उन्हें जमीन दिखाई एवं जमीन का दस्तावेज भी दिखाया।

65 लाख में सौदा किया, अग्रिम 20 लाख लिए निकुंज गुप्ता ने 10 डिसमिल जमीन खसरा नंबर 151/166, 157/692, 179/1 को अपना बताते हुए बेचने के लिए 65 लाख रुपए में सौदा किया और एडवांस पैसे मांगे। महेश कुमार देवांगन ने 05 अप्रैल 2022 को 6 लाख रुपये निकुंज गुप्ता के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया। 8 जुलाई 2022 को नगद दो लाख रुपए दिया। जमीन बेचने का एग्रीमेंट अनुबंध कर्ता भी विक्रेता निकुंज गुप्ता ने 25 जुलाई 2022 को 50 रू का स्टांप पेपर में तैयार करा नोटरी कराई। 26 जुलाई 2023 को पुनः निकुंज गुप्ता के द्वारा पैसों की आवश्यकता बता 10 लाख रुपए मांगे।

महेश कुमार देवांगन ने जमीन रजिस्ट्री के लिए कहा तो निकुंज गुप्ता ने कहा कि वह कुछ दिनों में जमीन की रजिस्ट्री कर देगा। उसने 10 लाख रुपए लेकर एग्रीमेंट पेपर में 10 लाख रुपए लेने का उल्लेख करते हुए हस्ताक्षर किया। इसके बाद निकुंज गुप्ता के मांगने पर महेश देवांगन ने उसे 2 लाख रुपए फोन पे द्वारा भेजा गया।

दूसरे के नाम पर निकली जमीन, दर्ज कराई FIR

महेश कुमार देवांगन ने जमीन रजिस्ट्री के लिए दबाव बनाया तो निकुंज गुप्ता ने फोन उठाना बंद कर दिया। महेश कुमार देवांगन ने नमनाकला के खसरा न 151/166, 157/692, 179/1 की जमीन का रिकार्ड चेक कराया तो जमीन निकुंज गुप्ता की नाम पर न हो कर किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर दर्ज मिली।

मामले में महेश कुमार देवांगन ने लिखित शिकायत कोतवाली थाने में 2 नवंबर 2025 को की। मामले की जांच के बाद पुलिस ने निकुंज गुप्ता के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बेमेतरा में गौवंश मौत मामले पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन:विरोध में नवागढ़ में निकाली प्रतीकात्मक शव यात्रा, पुलिस और कार्यकर्ताओं में हुई झड़प

May 9, 2026

नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल:रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत कई शहरों के इंजीनियर बदले

May 9, 2026

नेशनल लोक अदालत….17 लाख से ज्यादा मामलों का समाधान:70 करोड़ से अधिक राशि का सेटलमेंट,ई-चालान और मोहल्ला लोक अदालत को भी मिला अच्छा रिस्पॉन्स

May 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069846
Views Today : 49
Views Last 7 days : 333
Views Last 30 days : 3594
Total views : 90892
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.