Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Excise department SI beats businessman, VIDEO | आबकारी विभाग के SI ने व्यापारी को मारा VIDEO: बलरामपुर बस स्टैंड पर ठेला लगाने पर विवाद; खींचकर ले गया, सड़क पर पटका – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Excise department SI beats businessman, VIDEO | आबकारी विभाग के SI ने व्यापारी को मारा VIDEO: बलरामपुर बस स्टैंड पर ठेला लगाने पर विवाद; खींचकर ले गया, सड़क पर पटका – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminNovember 5, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 133 5 1762318306
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बलरामपुर जिले में आबकारी विभाग के SI ने एक ठेले वाले को कॉलर पकड़कर मारा है। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक नीरज साहू ने व्यापारी का कॉलर पकड़ा और अपनी गाड़ी में ठोका फिर सड़क पर पटक दिया।

.

दरअसल, व्यापारी सद्दाम खान (35 साल) चना-बादाम का ठेला लगाता था। बस स्टैंड से शराब दुकान हटा दिया गया है इसलिए आबकारी विभाग ने वहां ठेला हटाने की चेतावनी दी थी। व्यापारी ने ठेला नहीं हटाया तो विभाग ने बलपूर्वक कार्रवाई की। वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने SI पर कार्रवाई की मांग की है।

दुकानदार के कपड़े खींचकर ले गया।

दुकानदार के कपड़े खींचकर ले गया।

डेढ़ साल से ठेला लगाता था व्यापारी

जानकारी के मुताबिक, सद्दाम खान (35 साल) पिछले डेढ़ साल से बस स्टैंड परिसर में चना-बादाम का ठेला लगाकर अपना गुजारा कर रहा था। हाल ही में अंग्रेजी शराब की दुकान को बस स्टैंड क्षेत्र में स्थानांतरित किया गया है। इसके बाद से ही आबकारी विभाग ने सद्दाम को वहां ठेला न लगाने की चेतावनी दी थी।

4 नवंबर की दोपहर लगभग 2 बजे, आबकारी उपनिरीक्षक नीरज साहू और सद्दाम खान के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि उपनिरीक्षक द्वारा सद्दाम के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैला।

वीडियो में सद्दाम के गले पर चोट के निशान भी दिख रहे हैं। वीडियो में नीरज साहू सद्दाम को घसीटते हुए ले जाने का प्रयास करते दिख रहे हैं, जिसके बाद सद्दाम एक चार पहिया वाहन से टकराकर सड़क पर गिर जाता है।

मारपीट में व्यापारी के गले में चोट भी पहुंची।

मारपीट में व्यापारी के गले में चोट भी पहुंची।

चालानी कार्रवाई के लिए ले जा रहे थे

इस मामले में आबकारी उपनिरीक्षक नीरज साहू ने बताया कि सद्दाम को कई बार वहां ठेला न लगाने के लिए कहा गया था, लेकिन वह नहीं मान रहा था। उन्होंने कहा कि वे उसे चालानी कार्रवाई के लिए कार्यालय ले जाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन सद्दाम ने जाने से इनकार कर दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सद्दाम खान लंबे समय से बस स्टैंड पर शांतिपूर्वक अपना व्यवसाय कर रहा था। इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है और लोग विभागीय कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अशोक सिंह राजू ने आबकारी उपनिरीक्षक की कार्रवाई को बर्बरतापूर्ण बताया और इसकी निंदा की। उन्होंने आबकारी उपनिरीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जांजगीर के वायरल ऑडियो के बाद कर्मचारी फेडरेशन अलर्ट:दूसरे दफ्तरों में अटैच ड्राइवर-भृत्यों जिलों से मांगी जानकारी

May 15, 2026

रायपुर जिला बार चुनाव…16 पदों के लिए वोटिंग:244 वकील डाल रहे वोट, सेल्फी जोन बनाया गया, अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर

May 15, 2026

कोरबा में आंधी-तूफान से कोयला मालगाड़ी रुकी:मालगाड़ी का तिरपाल ओएचई तार में फंसा, लोको पाइलेट की सूझबूझ से बड़ा रेल हादसा टला

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070515
Views Today : 75
Views Last 7 days : 1087
Views Last 30 days : 3703
Total views : 91874
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.