जांजगीर| सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं प्रथम बोर्ड के परीक्षा परिणाम 2026 में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जांजगीर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के कुल 14 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर स्टार परफॉर्मर की सूची में स्थान बनाया है। विद्यालय की छात्रा सोनल साहू ने 98.8% अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय बल्कि जांजगीर जिला में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। सोनल साहू ने विज्ञान में 97 अंक, गणित में 100, सामाजिक विज्ञान में 100 अंक, एआई में 100 अंक प्राप्त किए हैं। 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अन्य मेधावी छात्रों में तनु थवाईत(98.2%), आकांक्षा साहू (97.6%), आर्यन साहू (96.4%)अर्पिता तिवारी (94.8%),साक्षी सोनी(94.8%), अनन्या तंबोली (94.6%),गरिमा महंत(93.2%), शिवम सिंह(92.4%), नितिन राठौर(92.40%), आयुषी साहू(92.2%), सौम्या धीरही (92%), चंचल मानिकपुरी(91.0%), काव्या डडसेना(90.20%) हैं। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि नियमित पीटीएम , केंद्रीय विद्यालय संगठन स्टडी मटेरियल पर विशेष जोर दिया गया था।
<
