दंतेवाड़ा| जिले में गर्मी ने तेज असर दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार सुबह से ही तेज धूप के कारण तापमान में तेजी दर्ज की गई। सुबह 6 बजे से बढ़त शुरू हुई और दोपहर 2 बजे तक पारा 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तेज धूप और उमस के चलते लोग दोपहर में घरों में रहने को मजबूर हैं, जबकि बाजारों में भी सन्नाटा नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल वर्षा की संभावना नहीं है। हालांकि बस्तर संभाग में बंगाल की खाड़ी से आ रही हवाओं के कारण तापमान में अत्यधिक वृद्धि के आसार कम बताए गए हैं। विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में गर्मी का असर बने रहने की संभावना जताई है और लोगों को धूप से बचाव, पर्याप्त पानी पीने तथा आवश्यक सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
<
