Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bilaspur Man 80% Burnt After Petrol Pump Purchase; Self-Immolation Video
Breaking News

Bilaspur Man 80% Burnt After Petrol Pump Purchase; Self-Immolation Video

By adminApril 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 15 1776495602
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
image 15 1776495602

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक युवक ने सरेराह खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा लिया। जिससे वो 80% तक झुलस गया है। बर्न और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना का लाइव CCTV वीडियो भी सामने आया है। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पौशरी निवासी मनजीत जायसवाल (28) पिता लेखराम जायसवाल ने शुक्रवार की दोपहर 2.33 बजे पेट्रोल पंप से डिब्बे में पेट्रोल खरीदा। इसके बाद अपनी बुलेट से कुछ दूरी तक गया और सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

देखिए तस्वीरें…

अफरा-तफरी मची, 80% झुलसा युवक

युवक को आग की लपटों में घिरा देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि, युवक करीब 80% तक झुलस गया है।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

घायल युवक को पहले CMC अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बर्न और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल युवक के आत्मदाह की कोशिश के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, उसकी बुलेट भी जलकर खाक हो गई है।

आग लगाने से बुलेट भी जलकर खाक हो गई है।

आग लगाने से बुलेट भी जलकर खाक हो गई है।

मामले की जांच कर रही पुलिस

एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने बताया कि, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। युवक ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसकी वजह साफ नहीं हो सकी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

………………………………….

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

महिला कांग्रेस नेता ने पुलिस-कोर्ट स्टाफ के सामने खुदकुशी की:केरोसीन डालकर खुद पर आग लगाई, 7 दिन बाद मौत; घर खाली कराने पहुंचे थे

महिला कांग्रेस कार्यकर्ता शबाना निशा की फाइल फोटो।

महिला कांग्रेस कार्यकर्ता शबाना निशा की फाइल फोटो।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 22 जनवरी को महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने कोर्ट के आदेश पर घर खाली कराने पहुंची पुलिस और कोर्ट स्टाफ के सामने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली थी। 7 दिनों तक चले इलाज के बाद शुक्रवार को इलाज के दौरान रायपुर के डीकेएस अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

District Chiefs Give Feedback; KC Venugopal, Alka Lamba Join 2026

June 24, 2026

मरवाही के जंगलों में चार हाथियों की मस्ती:धान के खेत में कीचड़ में अठखेलियां करते कैमरे में कैद हुए

June 24, 2026

सौतेली बेटी को गर्भवती करने वाला पिता को आजीवन कारावास:बिलासपुर में कोर्ट ने कहा- यह पवित्र विश्वास का कत्ल, TI को इनाम

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075294
Views Today : 50
Views Last 7 days : 2236
Views Last 30 days : 9895
Total views : 104317
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.