![]()
पानी की समस्या को लेकर मोवा के जोन दफ्तर में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं,बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मटका लेकर जोन दफ्तर पहुंचे हैं,कांग्रेस का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है, लेकिन निगम प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। भीषण गर्मी के बीच लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी जुटाने में भारी परेशानी हो रही है। मोवा में गहराया जल संकट मोवा क्षेत्र के अशोका इम्प्रेशन और दुबे कॉलोनी में करीब 84 परिवार इन दिनों गंभीर जल संकट से जूझ रहे हैं। यहां पानी की सप्लाई बाधित होने से लोगों को पीने तक का पानी मुश्किल से मिल रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक हर साल फरवरी से जुलाई के बीच यह समस्या चरम पर पहुंच जाती है। नल सूख जाते हैं और टंकियों में पानी नहीं पहुंचता, जिससे महीनों तक परेशानी बनी रहती है। स्थिति इतनी खराब हो गई है कि लोगों को टैंकर और पैकेज्ड पानी खरीदकर काम चलाना पड़ रहा है। इससे परिवारों का मासिक बजट बिगड़ गया है और मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
<
