कवर्धा| छीरपानी कॉलोनी को जोड़ने वाली सड़क पर फुटपाथ निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। निर्माण के लिए सड़क किनारे गड्ढे खोद दिए गए हैं, लेकिन करीब 15 दिन बीतने के बाद भी इन्हें भरा नहीं गया है। खुले गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। संबंधित विभाग से जल्द निर्माण कार्य पूरा करना चाहिए। – गंगाराम बघेल, कवर्धा
<
