Author: Admin

फरसाबहार,द ब्लेज ई न्यूज,रोहित यादव की रिपोर्ट। बीती रात एक दंतैल ने किसान के घर की दीवार को ध्वस्त करते हुए अंदर घुस आया। इतना ही नहीं,यह अतिकाय घटना के बाद कई घंटे तक खड़ा रहा। आक्रामक हाथी के भय से पूरे परिवार ने घर के एक कोने में दुबक कर रात बिताई। घटना जिले के कुनकुरी वन परिक्षेत्र के ग्राम पोखरा टोली की है। यह ग्राम पंचायत ठेठईटांगर का आश्रित बस्ती है। इस बस्ती के निवासी कुंभकरण यादव और उनके परिजन,बीती रात की घटना को याद कर अब भी सिहर उठते हैं। कुंभकरण के बेटे घनश्याम यादव ने द…

Read More

जशपुर नगर। जशपुर जिला सहित पूरे छत्तीसगढ़ के 13 जिलों को एक बार फिर कोरोना अपनी चपेट में लेने की ओर आगे बढ़ रहा है। रविवार की रात को जारी किए गए मीडिया बुलेटिन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़े के अनुसार बीते 24 घण्टे में जशपुर जिले में कोरोना के 8 नए संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है। इसके साथ ही जिले में सक्रिय केस की संख्या बढ़ कर 20 हो गई है। वहीं अगर पूरे प्रदेश की बात की जाए तो बीते 24 घण्टे में 91 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। छत्तीसगढ़ में इस…

Read More

जशपुरनगर। रविवार को बुलडोजर ने बिहार की राजधानी पटना में जमकर कहर बरपाया। पुलिस बल के साथ पहुंची प्रशासन की टीम ने यहां के नेपाली नगर के 70 मकानों को जमींदोज कर दिया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से भरे बरसात में कई परिवारों के सिर से छत छिनने की नौबत आ गई है। इस कार्रवाई के दौरान प्रभावित लोगों ने प्रशासन की टीम और पुलिस बल पर पत्थरों से हमला किया। इसमें सीएसपी सहित पुलिस के जवानों को चोटें आई है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद पटना की राजनीति गरमा गई है। दरअसल,बिहार की राजधानी पटना के दीघा…

Read More

जशपुरनगर। तीन दोस्त,एक खंबा और शराब की बोतल,यहीं है दो साल पहले हुए एक हत्या के गंभीर अपराध की कहानी। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के घुघरी में गांव में पुलिस को इसी गांव के रहने वाले अशोक मिंज का शव झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के सिर में भारी वस्तु से चोट से मृत्यु होने का उल्लेख किए जाने पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 302,201 और 34 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अशोक मिंज को अंतिम बार…

Read More

कुनकुरी,निशांत यादव की रिपोर्ट।  हाथी के हमले में फिर एक युवक की मौत हो गई। हमलावर हाथियों ने मृतक के शव को बुरी तरह से क्षत विक्षत कर दिया है। घटना जिले के कुनकुरी वन परिक्षेत्र के खारिझरिया गांव की है। वन विभाग के एसडीओ नवीन कुमार निराला ने बताया कि खारिझरिया गांव के टाटीझरिया निवासी अनुज दीपक तिग्गा के घर के पास स्थित एक कटहल पेड़ में पके हुए कटहल को खाने के लिए तीन हाथी घुस आए थे। रात लगभग 11 बजे हाथियों द्वारा कटहल तोड़े जाने की आवाज सुनकर अनुज अपने भाई के साथ टार्च लेकर घर…

Read More

कुनकुरी,निशांत यादव। जिले में बीते 12 घण्टे में तीसरी बड़ी सड़क हादसे की खबर आ रही है। दुलदुला थाना क्षेत्र के पतराटोली में बेकाबू ट्रक की चपेट में आ जाने से बोलेरो सवार 7 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। इन सभी को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घायलों के अनुसार वे जशपुर से कुनकुरी की ओर जा रहे थे। पतरा टोली के पास विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात ट्रक ने रांग साइड में घुस कर बोलेरो को ठोकर मारते हुए सड़क किनारे स्थित एक…

Read More

कुनकुरी,निशांत यादव की रिपोर्ट। दो बाइक के बीच हुई सीधी भिड़ंत में दोनो बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक कि हालत गम्भीर बताई जा रही है। घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के बंदराखसरा नाला के पास की है। प्राम्भिक जानकारी के अनुसार कुनकुरी के नर्सरी में काम करने वाले रंजीत बेक और एक अज्ञात बाइक चालक के बीच हुई भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में रणजीत बेक के सिर में गम्भीर चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More

कुनकुरी,द ब्लेज ई न्यूज(निशांत यादव)। केंद्र सरकार की विवादित अग्नि पथ योजना के खिलाफ,संसदीय सचिव यूडी मिंज के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने धरना देकर सत्याग्रह आंदोलन किया। इस दौरान उन्होंने इस योजना को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की अदूरदर्शी योजना बताते हुए कहा कि सरकार ने योजना की रूप रेखा तैयार करने के दौरान न तो भारत की सैन्य जरूरतों को ठीक से समझा और न ही युवाओं की भविष्य की चिंता की। यूडी मिंज ने कहा कि जमीन से जुड़ा हुआ किसान ही खेत की जरूरत को समझ सकता है,उसीतरह जमीन से जुड़ा हुए शासक और प्रशासक ही…

Read More

*कुनकुरी (निशांत यादव की रिपोर्ट)*। अग्निपथ योजना देश की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य के साथ किया जा रहा खिलवाड़ है। इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान केन्द्र सरकार के अग्निपथ योजना पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उक्त बातें कही। उन्होनें मिडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि  6 साल की सेवा समाप्त करने के बाद जब युवा रिटायर होगा तो उसके पास न रेंक रहेग और न पेंशन। एक ओर जहां सेना के अधिकारी के पास रेंक और पेंशन। ऐसे युवाओं के शादी कार्ड में…

Read More

जशपुरनगर। जिले के घोर हाथी प्रभावित तपकरा और फरसाबहार में लोगों की सुरक्षा के लिए लगाए जाएंगें हाई मास्ट लाइट। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत फरसाबहार प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संस्षदिया सचिव यूडी मिंज की पहल पर कई महत्वपूर्ण घोषणा की। जनचौपाल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 67 स्थानों पर देवगुड़ी के सुंदरीकरण के लिए 2 करोड़ की राशि स्वीकृत करने और पमशाला के हाई स्कूल को हायर सेकेण्डरी स्कूल में उन्नयन करने,फरसाबहार में सहकारी बैंक शुरू करने,कोल्हेनझरिया में पोस्ट मैट्रिक छात्रावास और पुलिस चौकी स्थापना करने के साथ तपकरा में नायब तहसीलदार कोर्ट शुरू करने की घोषणा…

Read More